scorecardresearch
 

'चेहरा उतर गया, बाल कम', गोविंदा का खुलासा, सलमान खान को दी थी सर्जरी करवाने की हिदायत

कई लोगों ने यह मान लिया था कि सलमान खान ने ही 'पार्टनर' के जरिए गोविंदा के करियर को पुनर्जीवित करने की कोशिश की. मगर गोविंदा का कहना है कि ऐसा नहीं था. उन्होंने नए इंटरव्यू में कहा कि पिक्चर के लिए डायरेक्टर को सलमान का नाम उन्होंने सुझाया था. साथ ही सलमान को ट्रांसफॉर्मेशन की सलाह भी दी थी.

Advertisement
X
सलमान खान को गोविंदा ने दी थी सलाह (Photo: ITG)
सलमान खान को गोविंदा ने दी थी सलाह (Photo: ITG)

1990 के दशक में गोविंदा सबसे बड़े सितारों में से एक थे. लेकिन दशक के अंत तक उनका स्टारडम थोड़ी कम होने लगा था. 2000 के मध्य तक गोविंदा, बॉलीवुड के इस नए युग में खुद के लिए एक नई इमेज बनाने की कोशिश कर रहे थे. गोविंदा ने राजनीति में एंट्री की और इस दौरान लगभग 3 साल के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लिया. जैसे ही वे वापस लौटे, उन्होंने उसी हाइप को दोबारा बनाने की कोशिश की जिसके लिए वे जाने जाते थे. मगर दर्शक वक्त के साथ आगे बढ़ चुके थे. साल 2000 में जब गोविंदा ने सलमान खान और डायरेक्टर डेविड धवन के साथ फिल्म 'पार्टनर' के लिए हाथ मिलाया, तो ऐसी हाइप बनी कि एक्टर को फिर से सुर्खियों में छाने का मौका मिल गया.

गोविंदा ने दी थी सलमान को हिदायत

हालांकि कई लोगों ने यह मान लिया था कि सलमान खान ने ही 'पार्टनर' के जरिए गोविंदा के करियर को पुनर्जीवित करने की कोशिश की. मगर गोविंदा का कहना है कि ऐसा नहीं था. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक नई बातचीत में गोविंदा ने बताया कि फिल्म 'पार्टनर' के लिए सलमान के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का आइडिया उन्होंने ही दिया था. उन्होंने बताया कि वे डायरेक्टर डेविड और सलमान खान के भी सोहेल खान से मिले थे और उन्हें सुझाव दिया था कि सोहेल की कंपनी के लिए सलमान को हीरो के रूप में कास्ट करना अच्छा रहेगा. उन्होंने याद किया, 'हम उसकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह बदल देंगे... एक नया सलमान. जो पहले देखा था वो अलग था, जो अब देख रहे हैं ये अलग है. तो हमने कोशिश की. हम कर सकते थे.'

Advertisement

गोविंदा की वजह से हुआ सलमान का ट्रांसफॉर्मेशन?

यह सलमान और गोविंदा की ये साथ में पहली फिल्म थी. हालांकि वे समकालीन थे और डेविड धवन की कई फिल्मों में काम कर चुके थे. गोविंदा से उनके वर्किंग रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो बहुत ईमानदार लड़का है. उसने मुझसे पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए. मैंने सलमान से कहा कि तुम्हें ये और ये करना है. थोड़ा सा चेहरा उतर गया है, थोड़ा-सा बॉडी तैयार कर लीजिए, आपके बाल थोड़े से ऐसे लग रहे हैं कि मुझे, थोड़े कम हो गए हैं तो आपको कुछ करना चाहिए. मैं ज्यादा नहीं पीता लेकिन मैंने एक-दो ड्रिंक ली और मैंने ये कहा.' गोविंदा ने दावा किया कि इस बातचीत के बाद सलमान ने एक्सरसाइज शुरू की. उन्होंने कहा, 'वो गए और ऑपरेटेड हो गए, एक्सरसाइज शुरू की. पार्टनर के बाद सलमान को देखिए, वो पहले जैसा नहीं था.'

सलमान ने कही थी ये बात

लहरें रेट्रो संग एक पुरानी बातचीत में सलमान खान ने कहा था कि 'पार्टनर' उन्होंने 'एक-दूसरे के प्यार के चलते' बनाई थी. उन्होंने साथ ही ये भी कहा था, 'पहले मुझे गोविंदा के साथ काम करने से डर लगता था. सोचिए, एक फिल्म में कितनी कॉमेडी कर सकता है कोई? तो मेरी जिंदगी के पहले 17 सालों में, मुझे गोविंदा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से बहुत डर लगता था.'

Advertisement

एक अन्य बातचीत में प्रोड्यूसर पहलज निहलानी ने कहा था कि गोविंदा 'पार्टनर' फिल्म के सक्सेस के फायदे नहीं उठा पाए. उन्होंने पिंकविला को बताया था, 'पार्टनर के बाद सब उसके खिलाफ चला गया. उसके बाद उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली. उनकी कई बड़ी फिल्में बंद हो गईं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा संग एक फिल्म भी शामिल थी. अगर कोई पीठ में छुरा घोंपता है, तो एक भी निशान नहीं बचता. आपको पता भी नहीं चलता. तो उसे कई बार पीठ में छुरा घोंपा गया है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement