scorecardresearch
 

अफजल गुरु पर बनी फ‍ि‍ल्म 'गालिब' का प्रोमो रिलीज, लीड रोल में 'टीवी की सीता' दीपिका

इस फिल्म में टीवी की सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका च‍िखल‍िया बेहद अलग और सकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी. फिलहाल, फिल्म के प्रोमो से इसकी कहानी में छ‍िपे संदेश की झलक दिखाई पड़ रही है.

Advertisement
X
दीप‍िका च‍िखल‍िया (गाल‍िब)
दीप‍िका च‍िखल‍िया (गाल‍िब)

अफजल गुरु पर आधारित हिंदी फिल्म गाल‍िब का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. फिल्म कश्मीर के आतंकवाद पर और प्रयागराज के हाई एजुकेशन सिस्टम पर आधारित है. इस फिल्म में टीवी की सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका च‍िखल‍िया बेहद अलग और सकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी. फिलहाल, फिल्म के प्रोमो से इसकी कहानी में छ‍िपे संदेश की झलक दिखाई पड़ रही है. 

फिल्म काफी समय पहले बनकर तैयार थी लेक‍िन कोरोना की वजह से इसे रिलीज करने में देरी हुई. अब जब माहौल सामान्य होने लगा है तो फिल्म को रिलीज करने का भी ऐलान कर दिया गया है. 'गाल‍िब' 11 दिसंबर को पूरे भारत मे रिलीज होगी. फिल्म की कहानी धीरज मिश्रा और यशोमति देवी ने ल‍िखा है, जबकि इसका निर्देशन मनोज गिरी ने किया है. 

देखें: आजतक LIVE TV

 

यहां हुई है फिल्म की शूट‍िंग
घनश्याम पटेल और निमिषा अमीन फिल्म के निर्माता हैं. गाल‍िब में दीप‍िका च‍िखल‍िया के अलावा अनिल रस्तोगी, मीर सरवर, विशाल दुबे, सोहम मैती, विवेक त्रिपाठी, गौरव सिंह, प्रशांत राय ,आरती त्यागी और मेघा जोशी भी बहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, नैनी, करछना रामपुर, संगम और कश्मीर के भद्रवाह में हुई है. निमिषा अमीन सह निर्माता हैं. अविनाश कुमार और कमलेश पटेल फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर हैं. 

Advertisement


 

Advertisement
Advertisement