scorecardresearch
 

आमिर खान पर भाई फैसल का तंज! 'परफेक्शनिस्ट' का बताया मतलब

आमिर खान के भाई फैसल खान ने खुलकर फिल्म धुरंधर की तारीफ की है. इसी के साथ उन्होंने 'परफेक्शनिस्ट' जैसे शब्द की स्पेलिंग भी अलग तरीके से बताई.

Advertisement
X
आमिर पर फैसल का तंज (Photo: ITGD)
आमिर पर फैसल का तंज (Photo: ITGD)

बॉलीवुड के गलियारों में सुपरस्टार आमिर खान और उनके भाई फैसल खान के बीच की अनबन किसी से छिपी नहीं है. पिछले कुछ समय में फैसल खान ने अपने परिवार और खासकर आमिर पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी. उन्होंने यह तक कहा था कि उन्हें घर में कैद करके रखा गया और उनका फोन तक छीन लिया गया था. अब एक बार फिर फैसल खान अपने एक बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं.

ये सभी जानते हैं कि आमिर खान को दुनिया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से जानती है, लेकिन फैसल ने इस शब्द की जो नई परिभाषा दी है, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. फैसल का यह अंदाज न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि उनके और आमिर के रिश्तों की कड़वाहट को भी बयां कर रहा है.

परफेक्शनिस्ट की अनोखी स्पेलिंग
हाल ही में 'Bollywood Premee' के साथ एक खास बातचीत के दौरान फैसल खान से एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि उनके नजरिए से 'परफेक्शनिस्ट' (Perfectionist) की सही स्पेलिंग क्या है? इस पर फैसल ने बिना देर किए एक ऐसा शब्द कहा जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए. उन्होंने कहा कि उनके लिए परफेक्शनिस्ट की स्पेलिंग 'DHURANDHAR' (धुरंधर) है. 

आखिर क्यों चुना यह शब्द?
अपने इस जवाब ने कहा कि के पीछे का तर्क देते हुए फैसल उन्होंने 'परफेक्शनिस्ट' शब्द का जिक्र इसलिए किया क्योंकि कोई फिल्म जब वाकई परफेक्ट बनती है, तभी वह कामयाबी के झंडे गाड़ती है. उनका मानना है कि असल परफेक्शन वही है जो बॉक्स ऑफिस पर नजर आए और जिसे जनता का भरपूर प्यार मिले. उनके मुताबिक, फिल्म का परफेक्ट होना ही उसे कामयाबी की ऊंचाइयों तक ले जाता है.

Advertisement

उन लोगों पर कसा तंज जो खुद को परफेक्ट मानते हैं
फैसल खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने बॉलीवुड के उन सितारों और मेकर्स पर भी निशाना साधा जो खुद को परफेक्शनिस्ट होने का दावा करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आजकल बहुत से लोग बोलते हैं कि हम परफेक्ट हैं, हम परफेक्ट हैं. लेकिन हकीकत यह है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाती हैं और पानी तक नहीं मांगतीं.' इसीलिए उनके हिसाब से परफेक्शन का असली मतलब 'धुरंधर' होना है.

पुराना विवाद फिर आया चर्चा में
फैसल के इस नए बयान ने उनके पुराने विवादों की यादें ताजा कर दी हैं. पिछले साल उन्होंने आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर घर में नजरबंद कर दिया गया था. उस वक्त उनके बयानों ने खान परिवार के भीतर चल रही उथल-पुथल को जगजाहिर कर दिया था. अब फिल्म की सफलता और परफेक्शन को लेकर दिए गए इस ताजा बयान को भी आमिर के साथ उनकी अनबन को उजागर कर रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement