
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. शादी के 27 साल बाद भी दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है. अब वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अजय ने अपनी स्वीटहार्ट वाइफ काजोल पर प्यार लुटाया है. उन्होंने काजोल को प्रपोज किया है.
काजोल के लिए अजय की स्पेशल पोस्ट
देवगन फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय और काजोल का खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों की ऑनस्क्रीन जर्नी की झलक दिखाई गई है. कई अलग फिल्मों से काजोल और अजय के रोमांटिक सीन्स को एक साथ जोड़कर उनका खूबसूरत वीडियो बनाया गया है. वीडियो में काजोल और अजय के कई खूबसूरत रोमांटिक सीन्स, डांस सीक्वेंस दिखाए गए हैं. वीडियो पर लिखा है- हर दौर में उनकी वैलेनटाइन.
इस वीडियो को अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है और अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है. अजय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- काजोल क्या तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी?

काजोल के लिए अजय का प्यार देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में कपल पर प्यार लुटा रहे हैं. अजय-काजोल को कोई फेवरेट बता रहा है, तो कोई उन्हें पावर कपल कह रहा है.
बता दें कि अजय और काजोल को फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था. इसके बाद फिल्म 'प्यार तो होना ही था' की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हो गया. कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद काजोल और अजय ने साल 1999 को मुंबई में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी. शादी के बाद दोनों दो बच्चों के पेरेंट बने. बेटी निसा और बेटा युग. दोनों परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को होस्ट करते हुए देखा गया था. वो जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. वहीं, दूसरी ओर अजय अपनी अगली फिल्म 'दृश्यम 3' की तैयारी में जुटे हुए हैं.