scorecardresearch
 

रियलिटी शो हारे-बिग बॉस से सलमान ने निकाला, झेला रिजेक्शन, आज 'धुरंधर' से स्टार बनी सिंगर

पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने धुरंधर मूवी के लिए दो गाने गाए. ये दोनों गाने सुपर डुपर हिट हुए. अफसाना के लिए इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. उनका सफल आसान नहीं रहा था.

Advertisement
X
धुरंधर से अफसाना की चमकी किस्मत (Photo: Instagram @itsafsanakhan)
धुरंधर से अफसाना की चमकी किस्मत (Photo: Instagram @itsafsanakhan)

धुरंधर का गाना 'नाल नचणा' जबरदस्त हिट हुआ. इसे पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने गाया. उनकी आवाज का जादू सभी के सिर चढ़ा. अफसाना, वहीं सिंगर हैं जिन्हें फैंस ने बिग बॉस 15 में देखा था. रियलिटी शो से पंजाबी सिनेमा फिर बॉलीवड पर छाने का उनका ये सफर इंस्पायरिंग रहा. कैसे रिजेक्शन के बावजूद करियर में सफलता को छूना है, ये अफसाना खान की जर्नी से मालूम पड़ता है.

स्टार बनीं अफसाना खान
अफसाना को देश भर में फेम सलमान खान के शो बिग बॉस 15 से मिला. शो में उनकी जर्नी उथल पुथल रही थी. रियलिटी शो में उनका एग्रेशन देखने को मिला था. उनका गुस्सा इतना था कि एक बार उन्होंने चाकू हाथ में उठाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी. अफसाना की इस हरकत पर सलमान खान भड़के थे. उन्होंने सिंगर को बीच सीजन से बाहर कर दिया था. शो के बाद वो काफी ट्रोल भी हुई थीं. उन्हें अपने बिहेवियर के लिए लोगों के ताने सुनने को मिले थे. लेकिन अफसाना ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि वो अब कभी कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहेंगी. वो बतौर गेस्ट अपने गाने शो में प्रमोट करने जा सकती हैं. धुरंधर का हिस्सा बनने पर सिंगर ने बताया कि उन्हें म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव की कॉल आई थी. टीम जल्दबाजी में थी इसलिए उन्होंने तुरंत पहले पार्ट के लिए 'नाल नचणा' गाना गाया. फिर सेंकड पार्ट के लिए 'रंग दे लाल' गाना 2-3 दिन में पूरा किया था. सिंगर के मुताबिक, वो और शाश्वत 2017 में कोलैबोरेट करने वाले थे. लेकिन बात नहीं बनी. उन्होंने गाना डब भी किया था. लेकिन उनका गाना रिजेक्ट हो गया था. किसी और दूसरी आर्टिस्ट ने वो गाना गाया था. फिर सालों बाद शाश्वत ने उन्हें धुरंधर के लिए कॉल किया.

Advertisement

आज धुरंधर में दो सुपरहिट गाने देकर अफसाना की डिमांड बढ़ गई है. बॉलीवुड में उनकी जर्नी 2023 में आई फिल्म सुखी से हुई थी. उन्होंने स्काई फोर्स, तेहरान फिल्म के लिए गाने गाए है. लेकिन उनके सिंगिंग करियर को बुलंदियों पर धुरंधर के गाने लेकर गए हैं. वो पंजाब की फेमस प्लेबैक सिंगर हैं. अफसाना ने 2012 में वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 में पार्टिसिपेट किया था. 2017 में राइजिंग स्टार सीजन 1 में हिस्सा लिया. कोई रियलिटी ना जीतकर भी वो इतनी बड़ी स्टार बन चुकी हैं. उनका गाना तितलियां हिट हुआ था. 2022 में अफसाना ने सिंगर शाज शर्मा संग शादी की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement