scorecardresearch
 

फाइव स्टार होटल में बुलाकर छेड़छाड़! धुरंधर फेम प्रोडक्शन डिजाइनर पर दर्ज FIR

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर चंडीगढ़ में यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज हुई है. युवती ने छेड़छाड़, मारपीट और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत ले ली है.

Advertisement
X
धुरंधर फेम प्रोडक्शन डिजाइनर पर FIR
धुरंधर फेम प्रोडक्शन डिजाइनर पर FIR

फिल्म धुरंधर का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बार मामला फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे से जुड़ा है, जिनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने में एक युवती ने यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज कराई है. शिकायत सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. डिजाइनर मनोज बाजपेयी के द फैमिली मैन शो के सेट पर भी काम कर चुका है.

डिजाइनर पर उत्पीड़न की शिकायत

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सैनी एस. जोहरे ने उसे एक फाइव स्टार होटल में बुलाया था. वहां आरोपी ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की. इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि उसे जबरन कमरे में रोका गया और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसकी ड्रिंक में कोई संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज कर ली थी. हालांकि, इस केस का खुलासा सोमवार देर शाम को हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया.

जानकारी के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद सेक्टर-17 पुलिस ने आरोपी प्रोडक्शन डिजाइनर की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी. लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही सैनी एस. जोहरे ने जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Advertisement

बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है. धुरंधर ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और एक्शन-ड्रामा स्टोरीलाइन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद आई धुरंधर: द रिवेंज ने भी कमाई और पॉपुलैरिटी के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. यही वजह है कि अब फैंस को फिल्म के अगले प्रोजेक्ट से भी काफी उम्मीदें हैं.

मालूम हो कि, फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह खुद भी लगातार विवादों में बने हुए हैं. हाल ही में रणवीर सिंह का नाम डॉन 3 विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा. फिल्म से उनके अचानक बाहर होने के बाद FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने उनके खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का फैसला लिया था. हालांकि बाद में फेडरेशन ने साफ किया कि ये कोई आधिकारिक बैन नहीं है, लेकिन उनके सदस्यों से रणवीर के साथ काम न करने की अपील जरूर की गई है. इस विवाद के बाद बॉलीवुड में भी दो गुट बनते नजर आए और कई सितारों ने रणवीर का समर्थन किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement