scorecardresearch
 

इम्तिआज अली की चमकीला का हीरो होता ये धुरंधर एक्टर, इस वजह से हाथ से फ‍िसला रोल

धुरंधर में पिंडा बने एक्टर उदयबीर संधू का कहना है कि इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में वो मेन लीड होने वाले थे. लेकिन उनकी एक कमजोरी की वजह से वो दिलजीत दोसांझ से रिप्लेस हो गए थे.

Advertisement
X
क्यों चमकीला नहीं बन पाया एक्टर? (Photo: Instagram @udaybir_sandhu)
क्यों चमकीला नहीं बन पाया एक्टर? (Photo: Instagram @udaybir_sandhu)

दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकीला जब आई थी, तब उसे काफी सराहा गया था. जिस तरह इसमें उन्होंने एक्टिंग की और डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इसे बनाया, वो सबको काफी पसंद आया. चमकीला फिल्म में एक्टर उदयबीर संधू भी थे, जिन्होंने हाल ही में आई धुरंधर द रिवेंज में पिंडा का रोल किया था. अब उदयबीर का कहना है कि दिलजीत से पहले चमकीला का रोल उन्हें दिया गया था. 

क्यों उदयबीर को नहीं मिला था चमकीला का रोल?

HT से अपनी हालिया बातचीत में धुरंधर एक्टर उदयबीर संधू ने कहा कि उन्होंने इम्तियाज की फिल्म में चमकीला के रोल का ऑडिशन दिया था. उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत भी की थी, जो रंग तो लाई. मगर ये रोल उनके हाथ सिर्फ एक छोटी वजह नहीं लग पाया. लेकिन मैं गा नहीं सकता था तो मेरे हाथ से ये रोल चला गया. उदयबीर ने कहा, 'मैंने चमकीला के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. मैंने इस रोल पर बहुत रिसर्च की थी और पूरी तरह से लगा हुआ था. मुझे ये रोल बहुत पसंद आया था. मेकर्स हमेशा एक सिंगर को ही ये रोल देना चाहते थे.'

'उन्हें लगता था कि जो गाना नहीं गा सकता, वो इस रोल को अच्छे से नहीं निभा पाएगा. जब मुझे पता चला कि मेरी जगह दिलजीत को ये रोल दे दिया गया है, तब मैंने उनकी बात समझ ली. फिल्म में दिलजीत ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन मैं भी ये रोल बहुत अच्छे से निभा सकता था क्योंकि मैं इसमें पूरी तरह से जुड़ा हुआ था.' उदयबीर ने आगे ये भी बताया कि उन्हें अपने चमकीला के ऑडिशन की वजह से ही जतिंदर जिंदा का रोल मिला, जो असल जिंदगी में सिंगर सुरिंदर शिंदा से प्रेरित था. 

Advertisement

दिलजीत की फिल्म चमकीला में उदयबीर का स्क्रीनटाइम काफी कम था. वो गिनती के कुछ सीन्स में नजर आए थे. मगर धुरंधर द रिवेंज में उनका अच्छा-खासा रोल था. इस फिल्म ने उन्हें आज काफी पॉपुलर बना दिया है. इंटरवल से पहले उनके डायलॉग 'घर की याद नहीं आई जस्सी' पर कई सारी रील्स बन चुकी हैं. उदबीर को अपने काम के लिए अभी भी तारीफ मिल रही है, जिससे वो काफी खुश भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement