scorecardresearch
 

Dhurandhar 2 Trailer Decoded: रणवीर के हिंसक अवतार से यलीना के बंदूक उठाने तक, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी ये पीक डिटेलिंग

फिल्म 'धुरंधर 2' के लगभग साढ़े तीन मिनट लंबे ट्रेलर में एक बार फिर पाकिस्तान के लियारी इलाके की झलक मिलती है. यहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी साम्राज्य की कमान संभालने को तैयार है. आइए डायरेक्टर आदित्य धर की ट्रेलर में दिखाई गई 'पीक डिटेलिंग' पर बात करते हैं. 

Advertisement
X
फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आग लगाने को है तैयार (Photo: Youtube/Screengrab)
फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आग लगाने को है तैयार (Photo: Youtube/Screengrab)

आखिरकार D-Day आ गया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जमकर धूम मचा रहा है. हफ्तों से 'धुरंधर 2' को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाम लगाते हुए इस ट्रेलर ने फैंस के बीच उत्साह भर दिया है. ट्रेलर में जोरदार तरीके से ऐलान किया गया, 'लेडीज एंड जेंटलमैन आप अभी भी इसके लिए तैयार नहीं हैं.'

लगभग साढ़े तीन मिनट लंबा 'धुरंधर 2' ट्रेलर हमें एक बार फिर पाकिस्तान के लियारी इलाके में ले जाता है. यहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी साम्राज्य की कमान संभालने को तैयार है. हमजा के साथ-साथ हमें रॉ एजेंट जसकीरत सिंह रांगी की बैकस्टोरी दिखाई जाती है. रणवीर की यह झलक ओरिजिनल फिल्म के इंटेंस और हिंसक सीक्वल की गवाही दे रही है. आइए डायरेक्टर आदित्य धर की ट्रेलर में दिखाई गई 'पीक डिटेलिंग' पर बात करते हैं. 

ओरिजिनल फिल्म के ओपनिंग सीन का कॉल बैक

'धुरंधर 2' के ट्रेलर की शुरुआत ओरिजिनल मूवी के ओपनिंग सीन की याद दिलाने वाले एक सीन से होती है, जहां IC 814 का एक हाइजैकर, आर माधवन के किरदार अजय सान्याल को धमकाते हुए कहता है, 'हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है.' हाइजैकर आगे चेतावनी देता है, 'पड़ोस में ही रहते हैं हम, गोड़े भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो.' जैसे ही वह बोलता है, कैमरा माधवन पर कट करता है, जिसके बाद स्क्रीन लाल रंग से भर जाता है. यह उनके खून खौलने का प्रतीक है और आने वाली धीमी सुलगती बदले की आग की झलक देता है. यह लाल इमेजरी फिल्म 'धुरंधर' के चर्चित 26/11 सीक्वेंस की याद भी ताजा करती है.

Advertisement
धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह (Photo: Youtube/Screengrab)

जसकीरत सिंह का इंट्रोडक्शन

'धुरंधर' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में जसकीरत सिंह रांगी के किरदार की बैकस्टोरी की झलक मिली थी. इसमें दिखाया गया था कि कैसे अजय सान्याल ने उसे धुरंधर मिशन के लिए भर्ती किया. 'धुरंधर 2' उस सीक्वेंस के पीछे की पूरी पिछली कहानी को एक्सप्लोर करेगी. ट्रेलर में एक इमोशनल पल भी आता है जब उसे रोते हुए भी देखा जाता है, उनकी आंखों में डर है. माना जा रहा है कि रणवीर के किरदार का ये हाल किसी अपने को खोने के बाद हुआ है. यह बैकस्टोरी पाकिस्तान और क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद से जुड़ी हो सकती है, जो उसके 'महाकाव्यनुमा बदले' और 'बीस्ट मोड' को अनलॉक करने का स्टेज तैयार करता है.

धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह (Photo: Youtube/Screengrab)

नहीं दिखे अक्षय खन्ना

पहले पार्ट में रहमान डकैत को देखा गया था. अक्षय खन्ना के इस किरदार में उनकी मैग्नेटिक परफॉरमेंस ने सभी का दिल जीत लिया था. सोशल मीडिया पर उन्होंने जबरदस्त सनसनी मचाई थी. रहमान को हमजा ने मार डाला था. सीक्वल उसी के ठीक बाद शुरू होता है, जहां लियारी अब और भी अस्थिर हो गई है. अपने बादशाह की मौत के बाद अब उसके वारिस का इंतजार किया जा रहा है. छोटे-छोटे गिरोह उभर रहे हैं. इस बीच उजैर बलोच और हमजा के बीच तनाव बढ़ सकता है. खासकर तब जब उजैर को हमजा की असली पहचान और इरादों का पता चलेगा.

Advertisement

स्वैगरिंग पुलिसवाले के रूप में संजय दत्त

संजय दत्त का किरदार चौधरी असलम, फिल्म 'धुरंधर' का एक हाइलाइट था. अब वो 'धुरंधर 2' ट्रेलर में भी वापस आ गया है. एक क्लासिक 'गैंग क्लीनअप' करते हुए चौधरी ऐलान करता है, 'जहां दर्द है वहां मर्द है.' फिल्म में असलम और हमजा के बीच भविष्य में होने वाले टकराव को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है, क्योंकि पहले पार्ट में उन्होंने रहमान को मारने के लिए टीम बनाई थी.

धुरंधर 2 के ट्रेलर में संजय दत्त (Photo: Youtube/Screengrab)

खूनी, सैडिस्टिक विलेन के रूप में अर्जुन रामपाल

पहली फिल्म में मेजर इकबाल के रूप में अर्जुन रामपाल को कभी-कभी ही दिखाया गया था. लेकिन सीक्वल में उसे सेंट्रल विलेन बनाया गया है, जो हमजा के खिलाफ पूरी ताकत से हमला करता है. उसका कहना है, 'खुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी का सिर काट कर मीनार से लटकाऊंगा.'

धुरंधर 2 के ट्रेलर में अर्जुन रामपाल (Photo: Youtube/Screengrab)

आर माधवन हैं 'धुरंधर' के आर्किटेक्ट

माधवन के किरदार सान्याल ने जसकीरत को मेंटर किया है. माधवन एक लाइन देते हैं, जो फिल्म रिलीज होने के बाद एंथम बन सकती है. वो कहते हैं, 'हौंसला, ईंधन, बदला'. जिसका मतलब है- बदले के लिए अपना साहस ईंधन बनाओ.

सारा अर्जुन ने थामी बंदूक

Advertisement

ट्रेलर का एक स्ट्राइकिंग विजुअल सारा अर्जुन के किरदार यलीना का बंदूक उठाना है. यलीना के सामने कौन खड़ा है, उसकी आंखों में आंसू क्यों है, सबकुछ जानने के लिए दर्शक बेताब हो गए हैं. माना जा रहा है कि यलीना के सामने हमजा खड़ा हो सकता है. अगर ऐसा है तो क्या उसे हमजा के रॉ एजेंट होने के बारे में पता चल गया है? इसका जवाब सिर्फ फिल्म ही देगी.

धुरंधर 2 के ट्रेलर में सारा अर्जुन (Photo: Youtube/Screengrab)

नया ट्रेलर, नया गाना

फिल्म 'धुरंधर' में हमने 'ना दे दिल परदेसी नु' और 'इश्क जलाकर कारवां' जैसे गानों को सुना और पॉपुलर बनाया. वैसे ही कंपोजर शाश्वत सचदेव ने 'धुरंधर 2' के लिए 'आरी आरी' गाने के नए वर्जन का डेब्यू किया है. सिंगर नवतेज सिंह रेहलही (बॉम्बे रॉकर्स) की आवाज और इरशाद कामिल के लीरिक्स वाला यह गाना ट्रेलर में नई एनर्जी इंजेक्ट करता है और अगला चार्टबस्टर बन सकता है.

राकेश बेदी कॉमिक रिलीफ देते हुए

पार्ट 1 के सबसे चर्चित एलिमेंट में से एक था राकेश बेदी का हाई-ऑक्टेन हिंसा के बीच ह्यूमर. वह 'धुरंधर 2' में भी वापस आ रहे हैं. ट्रेलर के क्लोजिंग मोमेंट्स में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली को चौधरी असलम संग बैठे देखा जाता है. यहीं जमील लाइन मारता है, जिसपर हंसी नहीं रोकी जा सकती.

Advertisement
धुरंधर 2 के ट्रेलर में राकेश बेदी (Photo: Youtube/Screengrab)

ट्रेलर ने तो धूम मचा दी. हम सभी को 'धुरंधर: द रिवेंज' की दुनिया की एक लुभावनी झलक मिल चुकी है. साथ ही कई सवाल भी खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब हम जल्द से जल्द चाहते हैं. हमारे साथ-साथ आपको भी सब कुछ 19 मार्च को ईद के मौके पर थिएटर्स में 'धुरंधर 2' की रिलीज के साथ पता चलेगा, इंतजार कीजिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement