scorecardresearch
 

कॉकटेल 2 की कहानी लीक! रश्मिका मंदाना-कृति सेनन बनेंगी लेस्बियन, शाहिद कपूर संग दिखेगा लव ट्रायंगल?

कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं. मेकर्स ने इसकी स्टोरीलाइन का लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Advertisement
X
रश्मिका मंदाना का कॉकटेल में होगा क्या रोल? (Photo: Instagram @rashmika_mandanna/kritisanon)
रश्मिका मंदाना का कॉकटेल में होगा क्या रोल? (Photo: Instagram @rashmika_mandanna/kritisanon)

कॉकटेल मूवी की सफलता किसी से छिपी नहीं है. इसका सेकंड पार्ट आने वाला है. इसमें रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में होंगे. कॉकटेल 2 की कहानी कितनी अलग होगी, इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कृति और रश्मिका लेस्बियन रोल प्ले कर सकती हैं.

कॉकटेल 2 की कहानी में बड़ा सरप्राइज
OCD टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल के किरदार में दिख सकती हैं. उनकी इस लव स्टोरी में शाहिद कपूर थर्ड एंगल होंगे. ऐसा दावा है कि मूवी मॉर्डन रिलेशनशिप पर फोकस करेगी. जिसका कोर लव ट्रायंगल होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से स्टोरीलाइन को रिवील नहीं किया गया है. लेकिन यूजर्स को ये ट्रैक मजेदार लगा है. रश्मिका-कृति ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं किया है. पर्दे पर लेस्बियन बनना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Homi Adajania (@homster)

31 जनवरी को कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें पूरी टीम ने शूट रैप सेलिब्रेट किया. फोटो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और होमी खुशी से केक काटते दिखे. कैप्शन में लिखा था- कॉकटेल 2 की शूटिंग खत्म. मैं बायस्ड हो सकता हूं लेकिन ये मूवी थोड़ी खास लग रही है. मेरे शानदार क्रू और कास्ट को ढेर सारा प्यार, जो मेरी बेतुकी बर्दाश्त करते रहे.

Advertisement

कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार मूवी इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है. ये मूवी 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है. इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे. इस रोमांटिक ड्रामा के पहले पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. देखना होगा कॉकटेल 2 की मॉर्डन स्टोरी के साथ दर्शक कितना कनेक्ट कर पाएंगे.

वर्कफ्रंट पर शाहिद की हालिया रिलीज ओ रोमियो है. इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी भी अहम रोल में थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement