एक्टर अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इश्कजादे में अपने एक्टिंग से इंप्रेस करने से पहले अर्जुन ने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. दिलचस्प बात ये है कि इंडस्ट्री के काम का एक्सपीरियंस पा चुके अर्जुन को इश्कजादे से पहले बॉलीवुड डेब्यू का मौका मिल गया था. वे गोविंदा के साथ अपनी पहली फिल्म करने वाले थे. इसकी शूटिंग भी हो चुकी थी लेकिन ये सीन फिल्म से कट कर दिया गया. अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.
एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया- 'मैंने गोविंदा के साथ बहुत प्यारा सा सीन शूट किया था. वो एक टैक्सी ड्राइवर थे और मैं उनका एक कस्टमर था. सीन के मुताबिक मुझे उनके कंधे पर सो जाना था जब वे टैक्सी चला रहे होते हैं और फिर वे मुझे जगाने की कोशिश करते हैं. ये फिल्म के इंट्रोडक्टरी सॉन्ग का एक मोंटाज पार्ट था.'
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ने केन्या में मनाया नया साल, वायरल हुई फोटो
फिल्म से अर्जुन का यह सीन कट कर दिया गया था पर एक्टर को इससे कोई शिकायत नहीं है. वे कहते हैं- 'मैं फिल्म की एडिटिंग का हिस्सा था इसलिए मुझे पता था कि ये कभी नहीं होने वाला है. वो शूट करना मजेदार था. अच्छा हुआ कि वो कट हो गया लेकिन मैं लकी हूं कि मुझे टेक्निकली गोविंदा के साथ डेब्यू करने का मौका मिला.'
Sunny Kaushal के स्टाइलिश लुक से इंप्रेस हुईं भाभी Katrina Kaif, फोटो पर दिया खास रिएक्शन
सलाम-ए-इश्क फिल्म का था सीन
अर्जुन जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है सलाम-ए-इश्क. ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोविंदा, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया थे. दूसरी ओर बात करें अर्जुन के डेब्यू मूवी की तो यह फिल्म इश्कजादे थी. इसमें अर्जुन ने परिणीति चोपड़ा के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था.