scorecardresearch
 

'यहां से दफा हो जाओ', रेस्टोरेंट मैनेजर से भिड़ीं अरबाज खान की एक्स-गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

मुंबई में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी की एक व्यक्ति से तीखी बहस हो गई. उस व्यक्ति ने खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताया और कथित तौर पर उनसे इवेंट खत्म करने के लिए कहा.

Advertisement
X
अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड (Photo: Yogen Shah)
अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड (Photo: Yogen Shah)

एक्टर अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी ने शुक्रवार रात मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया.यह सेलिब्रेशन वैसे तो काफी शानदार था, लेकिन पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दरअसल, इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जॉर्जिया रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी से बुरी तरह उलझती और उस पर चिल्लाती नजर आ रही हैं.

खुशियों के माहौल में अचानक हुए इस ड्रामे और हंगामे के बाद से ही जॉर्जिया एंड्रियानी इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

केक काटने के बाद पैपराजी के साथ बातचीत
शुक्रवार रात मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में जॉर्जिया के लिए एक ग्रैंड बर्थडे बैश रखा गया था. सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रहे एक वीडियो क्लिप में जॉर्जिया बेहद खुश नजर आ रही हैं. वे अपने दोस्तों के साथ केक काटती हैं और फिर बाहर आकर पैपराजी के लिए एक से बढ़कर एक पोज देती हैं.

रेस्टोरेंट मैनेजर से हुई तीखी बहस
जश्न का यह खुशनुमा माहौल तब अचानक से तनाव में बदल गया, जब एक शख्स जॉर्जिया के पास पहुंचा. उस आदमी ने खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताते हुए सेलिब्रेशन को तुरंत रोकने के लिए कहा. उसका कहना था कि रेस्टोरेंट के बंद होने का समय हो चुका है और स्टाफ रात के लिए समेटने की तैयारी कर रहा है. यह दखलअंदाजी उस वक्त हुई जब जॉर्जिया फोटोग्राफर्स और अपने खास मेहमानों के साथ जश्न में डूबी हुई थीं. बीच पार्टी में इस तरह टोकने पर जॉर्जिया का सब्र जवाब दे गया और वे सरेआम उस शख्स पर भड़क गईं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि हालात देखते ही देखते काफी बिगड़ गए. जॉर्जिया ने गुस्से में उस आदमी की पहचान पर ही सवाल खड़े कर दिए और कहा कि वह उस जगह का असली मैनेजर है ही नहीं. मॉडल ने बेहद तल्ख लहजे में चिल्लाते हुए कहा, 'यहां से दफा हो जाओ. मैं अपने मीडिया वालों के साथ जश्न मना रही हूं.' इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद वहां कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया. हालांकि, इस पूरे विवाद और वायरल वीडियो को लेकर अब तक न तो जॉर्जिया एंड्रियानी की तरफ से कोई सफाई आई है और न ही रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

चार साल तक अरबाज खान को किया था डेट
जॉर्जिया एंड्रियानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ अपने लंबे रिलेशनशिप को लेकर काफी समय तक लाइमलाइट में रही थीं. दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद साल 2023 में उनके ब्रेकअप की खबरें आधिकारिक तौर पर सामने आईं. जॉर्जिया से अलग होने के बाद अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर बेहद निजी समारोह में शुरा खान से शादी कर ली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement