scorecardresearch
 

अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर, बताया मां बनने के बाद कौन सी एक्सेसरीज है पसंदीदा

मिरर सेल्फी में अनुष्का शर्मा ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग्स पहनी हुई हैं. वह सेल्फी के लिए पाउट करती नजर आ रही हैं. अनुष्का के कंधे पर वामिका का बर्प क्लॉथ है. अपनी न्यू मॉम लाइफ की झलक देते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने खूबूसरत घर की झलक भी फैंस को दे दी है.

Advertisement
X
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका

अनुष्का शर्मा इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का फुल टाइम बेबी की केयर करने में लगी हुई हैं. ऐसे में अब बेटी के सामान से एक्ट्रेस को प्यार हो गया है. अनुष्का ने अपनी एक सेल्फी शेयर कर बताया है कि कैसे बेटी का बर्प क्लॉथ उनका फेवरेट बन गया है. साथ ही अनुष्का ने अपने खूबसूरत घर की झलक भी दी है. 

अनुष्का शर्मा ने शेयर की सेल्फी 

अनुष्का ने फोटो शेयर कर लिखा, ''मेरी अभी ही फेवरेट एक्सेसरीज है - बर्प क्लॉथ.'' इस मिरर सेल्फी में अनुष्का शर्मा ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग्स पहनी हुई हैं. वह सेल्फी के लिए पाउट करती नजर आ रही हैं. अनुष्का के कंधे पर वामिका का बर्प क्लॉथ है, जिसका इस्तेमाल बच्चे के दूध पीने के बाद उसे डकार दिलाने के लिए किया जाता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

फैंस को मिली विरुष्का के घर की झलक 

अपनी न्यू मॉम लाइफ की झलक देते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने खूबूसरत घर की झलक भी फैंस को दे दी है. फोटो में अनुष्का शर्मा के लिविंग रूम को देखा जा सकता है. इस कमरे में पीच कलर की दीवार है, जिसपर ट्रॉपिकल पेड़ों की पेंटिंग बनी है. साथ ही फोटो में दो बड़े सोफे रखे देखे जा सकते हैं. कहना होगा कि अनुष्का का घर बेहद सुंदर है. 

Advertisement

बेटी वामिका के साथ अनुष्का ने शेयर की थी पहली फोटो 

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया था. अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता...कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं. नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया.'' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पिता विराट कोहली ने किया था ऐलान 

मालूम हो कि 11 जनवरी 2021 को नन्हीं वामिका को अनुष्का शर्मा ने जन्म दिया था. विराट कोहली ने बेटी के जन्म की खबर देते हुए पोस्ट लिखा था, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.''

Advertisement

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई साल डेटिंग के साथ 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी. प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अगस्त 2020 में विराट और अनुष्का ने ऐलान किया था कि वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं. 11 जनवरी 2021 को नन्हीं वामिका दुनिया में आई थीं. 

 

Advertisement
Advertisement