scorecardresearch
 

FilmWrap: अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन, काम पर लौटीं दीपिका

सोनू सूद अपनी मां सरोज के नाम पर एक स्पेशल स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं. इसके तहत उन गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी जो अपनी पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पाते हैं. जानिए मनोरंजन जगत में आज दिनभर क्या कुछ रहा खास?

Advertisement
X
अनुराधा पौडवाल
अनुराधा पौडवाल

सोनू सूद अपनी मां सरोज के नाम पर एक स्पेशल स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं. इसके तहत उन गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी जो अपनी पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पाते हैं. जानिए मनोरंजन जगत में आज दिनभर क्या कुछ रहा खास?

लॉकडाउन के बाद फिर काम पर लौटीं दीपिका पादुकोण, गोवा में शुरू करेंगी शूटिंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लॉकडाउन के दौरान फैन्स का खूब मनोरंजन किया है. उन्होंने अपने कुकिंग स्किल्स दिखा सभी को खूब इंप्रेस किया है.लेकिन अब दीपिका फिर वो काम करने जा रही हैं जिसमे वे माहिर हैं. वे लंबे समय बाद फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. लॉकडाउन खुलने के बाद दीपिका अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हो गई हैं.

बंटी और बबली 2 की शूटिंग हुई पूरी, सिंद्धात चतुर्वेदी ने शेयर की फोटो

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने शनिवार को अपनी फिल्म बंटी और बबली से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म बंटी और बबली 2 की शूटिंग को रैपअप कर दिया है. इस फोटो में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और शार्वरी भी नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

टाइगर के पहले गाने का टीजर हुआ रिलीज, अलग ही अंदाज में दिखे एक्शन हीरो

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स देखने को मिले हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ गाने में भी काफी रुचि रखते हैं. इस लिस्ट में सलमान खान, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे शामिल हैं. अब एक और एक्टर का इस लिस्ट में नाम जुड़ गया है. हम बात कर रहे हैं एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की जो पहली बार अब गाना गाते हुए भी दिखाई देंगे.

गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिलवाएंगे सोनू, मां के नाम पर शुरू की स्कॉलरशिप

एक्टर सोनू सूद ने अब ठान लिया है कि वे हर जरूरतमंद की मदद जरूर करेंगे. एक्टर ने सेवा को ही अपनी जिंदगी का उदेश्य बना लिया है. सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान तो प्रवासी मजदूरों की मदद कर सभी का दिल जीता ही था, अब वे गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा भी दिलवाने जा रहे हैं.

सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है. वह 35 साल के थे. पिछले काफी समय से आदित्य किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. संगीत जगत के लिए ये बुरी खबर है. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का निधन हो गया है. आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार के लिए ये मुश्किल की घड़ी है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement