scorecardresearch
 

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर को किया बर्थडे विश, सोनम ने लिखा स्पेशल पोस्ट

आज अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का जन्मदिन है. इस खास मौके पर अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर ने तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की बधाइयां दी हैं. दोनों की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
X
अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर ने किया मां को बर्थडे विश
अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर ने किया मां को बर्थडे विश

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर में से एक हैं अनिल कपूर. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आज अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का 56वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर अनिल कपूर ने सुनीता के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. बेटी सोनम कपूर भी पीछे नहीं रहीं. सोनम ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फोटोज के साथ स्पेशल पोस्ट लिखा है. दोनों के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उनके फैंस भी इस पोस्ट पर बधाइयां दे रहे हैं. 

अनिल कपूर ने इस तरह दी जन्मदिन की बधाई 
अनिल कपूर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जहां उन्होंने प्यार जताते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं. अनिल ने फोटोज के साथ एक लंबा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पत्नी के साथ बिताया सफर को साझा किया, साथ ही उनको खूब प्यार जताया. अनिल कपूर ने बधाई देते हुए लिखा कि आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई हो. आपको मैं हमेशा ऐसे ही प्यार करता रहूंगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सोनम कपूर ने शेयर की पोस्ट 
सोनम ने भी ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपनी मां सुनीता कपूर के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मां एक ऐसा आसान शब्द है, लेकिन मेरे लिए इसका मतलब शायद ही कभी सुना हो. आज मैं जो कुछ भी हूं, उसके लिए मेरी मां के प्यार ने मुझे रास्ता दिखाया.' सोनम की इस पोस्ट पर सुनीता को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं. उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए थक नहीं रहे. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अनिल कपूर-सोनम कपूर वर्क फ्रंट 
अनिल कपूर और सुनीता कपूर साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे थे. कपल ने 1985 में सोनम, 1987 में रिया और 1990 में बेटे हर्षवर्धन का स्वागत किया था. अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम किरदार में दिखाई देंगे. वहीं सोनम कपूर आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान ने किरदार निभाया था.  

 

Advertisement
Advertisement