scorecardresearch
 

अभिषेक ने खास अंदाज में किया ऐश्वर्या को बर्थडे विश, लिखा इमोशनल नोट

फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने एक्ट्रेस को इस मौके पर विश किया. अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के साथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की और इमोशनल नोट के जरिए उन्हें विश किया है.

Advertisement
X
ऐश्वर्या राय बच्चन संग अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन संग अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं. फैन्स समेत फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने एक्ट्रेस को इस मौके पर विश किया. अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के साथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की और इमोशनल नोट के जरिए उन्हें विश किया है.  

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के साथ ट्रेडिशनल अटायर में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा- हैपी बर्थडे वाईफी. हर एक चीज के लिए शुक्रिया. उस हर चीज के लिए जो तुमने हमारे लिए किया और उसकी अहमियत समझी. भगवान करे कि आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहें और खुश रहें. हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@bachchan) on

बता दें कि जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या को दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और आलिया भट्ट जैसे एक्ट्रेस ने भी विश किया. आलिया ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो सुंदरी. उम्मीद करती हूं कि आपका दिन केक और आनंद से भरा होगा. बड़ा वाला हग. वहीं कटरीना कैफ ने लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उम्मीद करती हूं कि आपका ये साल ढेर सारी खुशियों से भरा रहे और आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

बेमिसाल जोड़ी

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपनी शानदार बॉन्डिंग से सभी को कपल गोल्स देते हैं. दोनों की ये बॉन्डिंग पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर शानदार रही है. दोनों कई सारी फिल्मों में साथ काम करते नजर आ चुके हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां एक तरफ अभिषेक बच्चन फिल्म लूडो में नजर आएंगे तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan का हिस्सा बनती नजर आएंगी.

 

Advertisement
Advertisement