scorecardresearch
 

Aditya Roy Kapur ने शेयर की शर्टलेस फोटो, बॉडी देख इंप्रेस हुए फैन्स

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य की हर तस्वीर पर उनके फैंस मर मिटते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
Aditya Roy Kapur ने शेयर की शर्टलेस फोटो, बॉडी से इंप्रेस हुए फैन्स
Aditya Roy Kapur ने शेयर की शर्टलेस फोटो, बॉडी से इंप्रेस हुए फैन्स
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आदित्य ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
  • शर्टलेस फोटो हुई वायरल

लंदन ड्रीमस से बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत करने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आती हैं. हाल ही में आदित्य ने बिना शर्ट पहने तस्वीर शेयर की, जिसे देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं. आदित्य अपने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैं. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव भी हैं. उनकी सभी तस्वीरें अपलोड होते ही ढ़ेरों लाइक्स पा लेती हैं. 

आदित्य ने यह तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टेरी पर शेयर की हैं. जिसमें आदित्य शर्टलेस होकर, ब्लैक पैंट पहने पोज देते हुए काफी अच्छे लगे रहे हैं. तस्वीर में आदित्य मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. साथ ही आदित्य ने सीरियस लुक दिया है.

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: कैसी है कटरीना कैफ की ससुराल? इंडस्ट्री से है ससुर-देवर का कनेक्शन 

आदित्य रॉय कपूर

आप उनकी प्रोफाइल देखेंगे तो पता चलेगा कि आदित्य जो कुछ भी करते हैं वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं. फैंस भी उनकी हर तस्वीर पर प्यार लुटाते आए हैं. 

ओम द बैटल का पहला लुक

आदित्य कपूर 2009 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं लेकिन अभी तक उन्होंने 16 फिल्में ही की हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म ओम द बैटल का हाल ही में पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह हाथ में गन लिए गुस्से में पोज देते नजर आए थे. इस फिल्म में आदित्य के साथ मुख्य किरदार में 'दिल बेचारा' फेम एक्ट्रेस संजना सांघी नजर आएंगी.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur

साथ ही आदित्य जल्द ही फिल्म डायरेक्टर भूषण कुमार, मुराद खेतानी और वर्धान केतकर के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म Thadam के हिंदी रीमेक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं.

  

Advertisement
Advertisement