scorecardresearch
 

Abhishek Bachchan ने पिता अमिताभ को दिया सरप्राइज, फिल्म के सेट पर मिलने पहुंचे

अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन संग एक पुरानी और एक नई फोटो का कोलाज शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह पिता को सरप्राइज देने के लिए उनकी फिल्म के सेट्स पर पहुंचे थे. फोटो को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलती. शायद लम्बाई और चेहरे के बालों के अलावा. उनकी फिल्म के सेट्स पर जाना मेरी फेवरेट चीज है.'

Advertisement
X
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपने पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेहद करीब हैं. पिता-बेटे की इस जोड़ी को अक्सर साथ में मस्ती करते और समय बिताते देखा जाता है. अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के सबसे मेहनती एक्टर माने जाते हैं. 79 साल की उम्र में भी अमिताभ लगातार काम कर रहे हैं. ऐसे में बेटे अभिषेक उनसे उनकी फिल्म के सेट्स पर मिलने पहुंचे.

अभिषेक ने दिया अमिताभ को सरप्राइज

अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन संग एक पुरानी और एक नई फोटो का कोलाज शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह पिता को सरप्राइज देने के लिए उनकी फिल्म के सेट्स पर पहुंचे थे. अभिषेक ने एक थ्रोबैक फोटो को शेयर किया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह पिता के साथ बैठे हैं. अमिताभ उन्हें कुछ दिखा रहे हैं. दूसरे फोटो में अमिताभ चेयर पर बैठे हैं और अभिषेक उनकी कुर्सी पर हाथ टिकाए उनसे बातें करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के बैकग्राउंड में बोमन ईरानी भी हैं.

फोटो को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलती. शायद लम्बाई और चेहरे के बालों के अलावा. उनकी फिल्म के सेट्स पर जाना मेरी फेवरेट चीज है.'

अभिषेक बच्चन का इंस्टाग्राम पोस्ट

अभिषेक बच्चन का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फोटो को कई यूजर्स और सेलिब्रिटीज ने लाइक किया है. अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने फोटो पर कमेंट कर हार्ट इमोजी शेयर की है. एक्ट्रेस जेनेलिया डीसूजा ने कमेंट में लिखा, 'Awww.' बॉबी देओल ने भी हार्ट इमोजी कमेंट की. वहीं रितेश देशमुख ने पिता-बेटे की जोड़ी को प्यार भेजा. 

Advertisement

इन फिल्मों में आएंगे नजर 

अमिताभ बच्चन इन दिनों साउथ डायरेक्टर नाग आश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. इसके अलावा बिग बी की फिल्म 'गुडबाय' जल्द ही रिलीज होने वाली है. अमिताभ, 'ऊंचाई' और 'द इंटर्न' नाम की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं.

अभिषेक बच्चन जल्द ही ब्रीद सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं. इससे पहले उन्हें फिल्म दसवीं में नजर आए थे. साथ ही अभिषेक तमिल फिल्म Oththa Seruppu Size 7 के रीमेक में काम करते दिखेंगे. 

 

Advertisement
Advertisement