scorecardresearch
 

'मैं मर जाऊं तो मेरी फिल्म के साथ गलत मत होने देना' बोले आमिर खान, ल‍िखकर रखते हैं नोट

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्मों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फ्लाइट लेने से पहले उन्हें हमेशा डर लगता था कि अगर प्लेन क्रैश हो गया, तो उनकी फिल्मों का क्या होगा. इसके लिए वो सीक्रेट नोट लिखकर रखते हैं.

Advertisement
X
आमिर खान ये क्या बोल गए (Photo: Social Media)
आमिर खान ये क्या बोल गए (Photo: Social Media)

बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी हर फिल्म को पूरी शिद्दत से बनाते हैं. वो नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्म के साथ कुछ भी गलत हो. आमिर के लिए उनकी फिल्म से जरूरी कुछ नहीं है. अब उन्होंने इसे लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा. आमिर ने बताया कि फ्लाइट लेने से पहले उन्हें हमेशा एक डर लगता रहता था. उन्हें लगता था कि अगर प्लैन क्रैश हो गया और उनकी मौत हो गई, तो उनकी फिल्म का क्या होगा. इसके लिए वो एक प्लान बनाकर रखते थे. 

आमिर को सताया डर
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है. वो कहते हैं कि जब भी मेरी किसी फिल्म की शूटिंग खत्म होती थी है और उसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा होता है, तो मुझे बहुत ज्यादा टेंशन होती है. इसलिए मैं हमेशा मंसूर के लिए एक खत लिखकर छोड़ देता हूं. मुझे इस बात का डर लगा रहता है कि अगर मेरा प्लेन क्रैश हो गया, मैं मर गया, तो मेरी फिल्म के साथ गलत नहीं होना चाहिए. यही कारण है कि मैं अपने डायरेक्टर से कहता हूं कि वो मंसूर से सलाह लें. मंसूर से कहता हूं कि वो फिल्म का ख्याल रखें. मैं जब भी फ्लाइट लेता हूं, उससे पहले मंसूर के लिए एक नोट जरूर छोड़ता हूं.

Advertisement

आमिर खान ने कहा कि मैं अपनी एक्स वाइफ किरण राव से भी कह चुका हूं कि मुझे कुछ हो जाए, तो हर पेंडिग प्रोजेक्ट के लिए मंसूर से सलाह जरूर लो. वो कहते हैं कि अगर उनकी गैरमौजदूगी में उनकी फिल्म के साथ कुछ गलत होता है, तो उन्हें टेंशन होने लगती है. अगर उनकी गैरमौजूदगी में उनकी फिल्म के साथ कोई न्याय कर सकता है, तो वो मंसूर खान हैं. आमिर ने कहा कि मंसूर वो इंसान हैं, जिन पर आंख बंद करके विश्वास कर सकता हूं.

जब मंसूर खान को आमिर की इस बात का पता लगा तो उन्होंने कहा कि मुझे हाल ही में इस बारे में पता चला है. अब मैं बहुत ज्यादा स्ट्रेस मैं आ चुका हूं. 

कौन हैं मंसूर खान?
मंसूर खान भरतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता हैं. आमिर और मंसूर ने 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्में में साथ काम किया है. आमिर और मंसूर रिश्ते में चचेरे भाई हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement