scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सलमान खान के नए लुक ने उड़ाए सभी के होश, फैंस को याद आए 'तेरे नाम' के राधे भैया

Salman Khan
  • 1/8

सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस को शुरू हुए 25 साल हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने आज मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके सभी करीबी दोस्त और कलाकार शामिल हुए. 

Salman Khan
  • 2/8

वैसे तो पार्टी में कई जाने-माने कलाकार पहुंचे. मगर जिस कलाकार की एंट्री ने पूरी महफिल लूटी, वो थे सुपरस्टार सलमान खान जो एक नए लुक में नजर आए.

Salman Khan
  • 3/8

सलमान को काफी समय बाद बाल्ड (गंजे) लुक में देखा गया, जिसमें वो डैशिंग लग रहे थे. ब्लैक आउटफिट के साथ उनका नया हेयरस्टाइल शाइन कर रहा था. उन्होंने पार्टी में भी स्वैग के साथ एंट्री ली.

Advertisement
Salman Khan
  • 4/8

सलमान इस दौरान आमिर खान के साथ भी घुलते-मिलते नजर आए. दोनों स्टार्स के बीच गहरी दोस्ती नजर आई. आमिर और सलमान ने साथ मिलकर कैमरा पर पोज दिए.

Salman Khan
  • 5/8

इस दौरान आमिर भी सलमान का स्वागत करते नजर आए. दोनों एक-दूसरे के गले मिले. आमिर खान ने अपने अंदाज में उन्हें धन्यवाद कहा जो अपना समय निकालकर उनकी पार्टी में आए.

Salman Khan
  • 6/8

सलमान और आमिर ने आगे करीना कपूर के साथ पैप्स को पोज दिए. तीनों एक ही फ्रेम में काफी अच्छे लग रहे थे. सलमान के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

Salman Khan
  • 7/8

सलमान काफी समय बाद इस तरह नजर आए हैं. उन्हें देखकर कई लोगों को तो साल 2003 में आई उनकी तेरे नाम याद आ गई, जिसमें सुपरस्टार गंजे नजर आए थे. 

Salman Khan
  • 8/8

माना जा रहा है कि सलमान ने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म के लिए कैरी किया है, जो वो तेलुगू डायरेक्टर वामशी पैद्दिपल्ली के साथ बना रहे हैं. ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी, जिसका इंतजार उनके फैंस को भी है.

All Photos: Yogen Shah

Advertisement
Advertisement