नितेश तिवारी की 4000 करोड़ में बनी फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से वायरल है. इसके हर सीन, किरदारों के लुक और ग्राफिक्स का ग्रैंड स्केल देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. मूवी में लीड रोल में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल हैं.
Photo: Screengrab
मेकर्स ने फिल्म को बनाने में जमकर पैसा बहाया है, इसका सबूत टीजर देखकर मिलता है. कलाकारों को भी रामायण का हिस्सा बनने की तगड़ी फीस मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं नितेश तिवारी के मेगाबजट प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी इसकी स्टारकास्ट कितनी अमीर है, उनकी नेटवर्थ कितनी है?
Photo: Screengrab
सबसे पहले बात करते हैं राम बने रणबीर कपूर की. मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ 369 करोड़ बताई गई है. उनकी इनकम का ये पैसा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, इंवेस्टमेंट और प्रॉपर्टीज से आता है. खबरों की मानें तो वो हर फिल्म के 45-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
Photo: Screengrab
साउथ सुपरस्टार यश रावण बने हैं. उनकी नेटवर्थ 50-60 करोड़ होने की चर्चा है. केजीएफ फ्रेंचाइजी ने उनकी नेटवर्थ को बढ़ाया है. वो एक फिल्म की 20 करोड़ के करीब फीस लेते हैं.
Photo: Social Media
सनी देओल इंडस्ट्री के धुरंधर एक्टर हैं. सालों से वो फिल्मों में अपना खून-पसीना बहा रहे हैं. उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स में 200 करोड़ बताई गई है. उनकी इनकम का ये पैसा मूवी, प्रॉपर्टी, प्रोडक्शन हाउस, एंडोर्समेंट से आता है.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
रामायण फिल्म की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी की नेटवर्थ 40-50 करोड़ होने की खबरें हैं. वो एक फिल्म के 2-3 करोड़ चार्ज करती हैं. साई मूवी में सीता माता का रोल निभा रही हैं. साई साउथ की बड़ी अदाकारा हैं.
Photo: Instagram @saipallavi.senthamarai
टीवी के स्टार एक्टर रवि दुबे मूवी में लक्ष्मण के रोल में हैं. उनकी और सरगुन की कंबाइन नेटवर्थ 150 करोड़ बताई जाती है. कपल का प्रोडक्शन हाउस भी है. खबरें हैं रवि ने लक्ष्मण का रोल करने के लिए 2-4 करोड़ लिए हैं.
Photo: Instagram @ravidubey2312