कान्स 2026 में आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी के लुक्स देख लिए. अब इंडिया की ओरिजनल कान्स डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड कारपेट पर चलने का इंतजार है. एक्ट्रेस बेटी आराध्या संग कान्स पहुंच गई हैं.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
कान्स में इंडियन डीवा का जोरदार स्वागत हुआ. इंटरनेट पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें कान्स के फेमस सेलेब्रिटी होटल मार्टिनेज में एक्ट्रेस को वेलकम किया गया. इस होटल में एक्ट्रेस बेटी संग ठहरी हैं.
Photo: Social Media
फ्रांस के सबसे महंगे होटलों में शुमार मार्टिनेज अपनी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी के लिए फेमस है. यहां एक दिन रुकने का खर्च डेढ़ लाख के करीब है. इसके सुईट इतने प्रीमियम और लैविश हैं जो आपके होश उड़ा देंगे.
Photo: Social Media
मार्टिनेज में कान्स के दौरान सेलेब्स की महफिल सजती है. हर साल मार्टिनेज में दुनियाभर के फिल्मी सितारे, सेलेब्स और जूरी मेंबर रुकते हैं.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
इस होटल में सेलेब्स की आफ्टर पार्टी काफी फेमस है. जानकारी के मुताबिक, मार्टिनेज में 410 लग्जरी रूम और सुइट्स हैं. प्राइवेट बीच, गार्डन, स्विमिंग पूल, लग्जरी स्पा और फिटनेस सेंटर की सुविधा है.
Photo: Social Media
होटल के कमरों से खूबसूरत समंदर का नजारा दिखता है. सबसे खास बात ये है कि इस होटल से कान्स शहर के फेमस शॉपिंग कॉम्पलेक्स और ट्रैवल डेस्टिनेशन पास हैं.
Photo: Social Media
इस 5 स्टार होटल की खूबसूरती रात को दोगुनी हो जाती है. जब चारों तरफ से ये रोशनी से जगमगाता है. लॉन एरिया आलीशान है. व्हाइट और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन ने इसे रॉयल टच दिया है.
Photo: Social Media
होटल का बेडरूम देखकर मालूम पड़ता है कि लग्जरी क्या होती है. रूम की बालकनी से समंदर का व्यू दिखता है. क्लासिक इंटीरियर, बिग सिटिंग एरिया और वर्कस्पेस की झलक दिखती है.
Photo: Social Media
रूम से अटैच एक लग्जरी मार्बल बाथरूम है. होटल की सीढ़ियों और कॉरिडोर में अक्सर सेलेब्स फोटोज क्लिक कराते हैं. पूरा होटल लग्जरी और एस्थेटिक्स का मिक्सअप है.
Photo: Social Media
इस मंहगे होटल में सेलेब्स का स्टे ब्रैंड्स की तरफ से स्पॉन्सर होता है. इसी फाइव स्टार प्रॉपर्टी में आलिया भट्ट भी रुकी थीं. होटल के कॉरिडोर और बालकनी से उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं.
Photo: Instagram @aliaabhatt
फैंस को अब ऐश्वर्या राय के कान्स लुक का इंतजार है. हर साल डीवा रेड कारपेट पर अपने स्टनिंग लुक के फैंस को घायल करती हैं. देखना होगा इस बार उनका लुक कितना खूबसूरत होगा.
Photo: Yogen Shah