scorecardresearch
 

पवन सिंह की ज‍िंदगी बर्बाद करेंगी ज्योति सिंह? एलिमनी में मांगे 10 करोड़, बोलीं- शादी नहीं करने दूंगी

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी विवादों में है, दोनों का तलाक केस कोर्ट में लंबित है. ज्योति ने 10 करोड़ की एलिमिनी की मांग की है, जबकि पवन इससे सहमत नहीं हैं.

Advertisement
X
पवन सिंह से पत्नी ज्योति की गुहार (Photo: Instagram @jyotipsing_9)
पवन सिंह से पत्नी ज्योति की गुहार (Photo: Instagram @jyotipsing_9)

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में है. पवन सिंह शादी से मुक्ति चाहते हैं, जबकि ज्योति अपना घर बचाना चाहती हैं. ये भी खबरें हैं कि ज्योति सिंह ने तलाक के लिए 10 करोड़ की एलिमिनी मांगी है. अब ज्योति ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी बताया कि उनका रिश्ता कब और कैसे बिगड़ना शुरू हुआ. 

ज्योति ने कहा कि फिलहाल में पटना में पेरेंट्स के साथ रहती हूं. उनसे पूछा गया कि क्या पवन सिंह से अलग होने के बाद आप संत बन गई हैं. इस पर वो कहती हैं कि संत नहीं बनी हूं. बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जो होना होता है, वो होकर रहेगा. मैंने रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया. ज्योति से पूछा गया कि क्या.आज भी पवन सिंह दिल के किसी कोने में हैं या निकल गए हैं. उन्होंने कहा कि वो मेरे पति हैं दिल से निकलने का सवाल ही नहीं होता है. हम जिस कास्ट और फैमिली से आते हैं, वहां पति ही पति होता है. पति पूजनीय होता है.

जब उनसे पूछा गया कि धरती पर ऐसा क्यों है कि सिर्फ पति ही पूजनीय है, पत्नी नहीं है. सूर्या भाई के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत से लोग हैं जो पत्नी को पूजते हैं. ज्योति ने कहा कि पवन सिंह के आसपास के लोग उन्हें भड़काते हैं. वो किसी की भी बात सुनकर उस पर यकीन कर लेते हैं. वो नहीं सोचते हैं कि क्या सही और क्या गलत. ज्योति कहती हैं कि कोविड में दीवाली के टाइम पर हमारा रिश्ता बिगड़ रहा था. वो दीवाली पर हमारे घर आए थे. मैंने उनसे कहा कि मुझे लेकर चलिए. यहां लोग बातें बनाते हैं. आपको अगर साथ रहना होगा तो ठीक है. अगर नहीं रहना होगा, तो मत रहिएगा, लेकिन अभी ले चलिए मुझे. 

Advertisement

एलिमिनी में मांगे 10 करोड़
10 करोड़ की डिमांड के वायरल दावों पर ज्योति सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि ये (पवन सिंह) हमेशा से कोर्ट में कहते आए कि मुझे साथ नहीं रहना. लेकिन मैं उनके साथ रहना चाहती हूं. जब वो नहीं माने, तो मैंने कहा कि मुझे अपने भरण पोषण के लिए 3 करोड़ दे दीजिए. उस पर वो राजी नहीं हुए और उन्होंने कहा कि मैं 50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं दूंगा. मैंने कहा कि आज की डेट में 50 लाख रुपये में क्या होता है. 

वो कहती हैं कि 50 लाख रुपये में एक घर भी नहीं मिलेगा. 3 करोड़ रुपये देने में उन्होंने 8 साल लगा दिए. फिर मैं कोर्ट में गई और मैंने कहा कि मुझे 10 करोड़ चाहिए. ताकि केस और 15 साल खिंच जाए. ना मुझे शादी करनी है और ना ही उन्हें शादी करने दूंगी. इतना कहकर वो इमोशनल हो गईं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement