पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव नतीजे 4 मई 2026 को घोषित हुए. इनमें BJP के अगुवाई वाले NDA गठबंधन की मजबूत उपस्थिति, क्षेत्रीय दलों की हार और नए खिलाड़ी TVK का उदय भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत देता है.
पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. BJP ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने का ऐतिहासिक मौका पाया. वहीं, ममता बनर्जी की TMC 15 साल के शासन के बाद 80 सीटों पर सिमट गई. किस सीट पर कौन जीता, जानने के लिए यहां क्लिक करें.
असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP ने तीसरी बार सरकार बनाई (82 सीटें), जो पार्टी की मजबूत होती पकड़ को दर्शाता है. वहीं, कांग्रेस महज 19 सीटों पर सिमट गई. किस सीट पर कौन जीता, जानने के लिए यहां क्लिक करें.
तमिलनाडु में द्रविड़ पार्टियों (DMK-AIADMK) की दशकों पुराने राजनीतिक दबदबे को अभिनेता विजय की Tamizhaga Vetri Kazhagam (TVK) ने तोड़ दिया. TVK ने 234 सीटों में108 सीटें हासिल कर भारी जीत दर्ज की. किस सीट पर कौन जीता, जानने के लिए यहां क्लिक करें.
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने LDF को हराकर वापसी की. 140 सीटों वाली विधानसभा में यूडीएफ गठबंधन को 99 सीटें मिलीं. किस सीट पर कौन जीता, जानने के लिए यहां क्लिक करें.
पुडुचेरी में NDA की जीत ने दक्षिण में भी BJP की पैठ को मजबूत किया. 30 सीटों वाली विधानसभा में गठबंधन ने 18 सीट हासिल करके दबदबा साबित किया. किस सीट पर कौन जीता, जानने के लिए यहां क्लिक करें.