scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: NDA को बहुमत, शरद पवार के घर पर सन्नाटा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को बहुमत मिल गया है. आखिरी नतीजों में महाराष्ट्र में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं. विपक्षी खेमे की बात करें तो कांग्रस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. नतीजों के बीच मुंबई में एनसीपी नेता शरद पवार के घर पर सन्नाटा पसरा है. मीडिया के लोगों के अलावा कोई भी एनसीपी कार्यकर्ता नहीं दिखाई दे रहा है.

Advertisement
X
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (फाइल फोटो- PTI)
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (फाइल फोटो- PTI)

  • बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत
  • एनसीपी चीफ शरद पवार के घर पसरा है सन्नाटा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को बहुमत मिल गया है. आखिरी नतीजों में महाराष्ट्र में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं. विपक्षी खेमे की बात करें तो कांग्रस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. नतीजों के बीच मुंबई में एनसीपी नेता शरद पवार के घर पर सन्नाटा पसरा है. मीडिया के लोगों के अलावा कोई भी एनसीपी कार्यकर्ता नहीं दिखाई दे रहा है.

एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन इस बार फाइट में आता नजर नहीं आ रहा है. बड़ा कारण यह है कि कांग्रेस और एनसीपी के बड़े नेताओं ने ठीक चुनावों से पहले पार्टी से किनारा कर लिया है. चुनावों से पहले एनसीपी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया था.

Advertisement

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह का असर भी पार्टी नेताओं के पीछे होने का बड़ा कारण हो सकता है. संजय निरुपम ने महाराष्ट्र कांग्रेस में कई बड़े नेताओं पर चुनावों के दौरान निशाना भी साधा था लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की आलोचना भी की थी.

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

India Today- Axis My India के एग्जिट पोल के नतीजों पर अगर गौर करें तो महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख  रही है लेकिन नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के

पश्चिम महाराष्ट्र को चीनी बेल्ट के तौर पर पहचाना जाता है. यह इलाका एनसीपी का मजबूत गढ़ माना जाता है और शरद पवार अपने इस किले को बचाने में कामयाब हो सकते हैं.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम महाराष्ट्र की कुल 58 विधानसभा सीटों में से बीजेपी-शिवसेना को 22 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 29 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. जबकि अन्य के खाते में महज सात सीटें मिलने की संभावना है.

Advertisement
Advertisement