scorecardresearch
 

TMC ने यूपी की भदोही लोकसभा सीट पर घोषित किया अपना उम्मीदवार, ललितेश पति त्रिपाठी पर लगाया दांव

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने यहां ललितेश पति त्रिपाठी पर दांव लगाया है.

Advertisement
X
अखिलेश यादव और टीएमसी के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी. (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव और टीएमसी के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी. (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. अब जानकारी आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है.

यूपी की भदोही लोकसभा सीट से टीएमसी ने ललितेश पति त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. ये जानकारी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर दी है. पोस्ट में पार्टी ने लिखा, पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देशों के बाद यूपी की भदोही लोकसभा सीट से ललितेशपति त्रिपाठी को अपना तृणमूल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

इंडिया ब्लॉक के तहत टीएमसी यूपी में लड़ेगी चुनाव

यूपी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के तहत चुनावी मैदान में उतर रही हैं. सपा और कांग्रेस के गठबंधन में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,जबकि अन्य बची हुई सीटों पर सपा अपनी दावेदारी पेश रह रही है. वहीं, सपा ने पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएससी को भदोही लोकसभा सीट दी है.

यह भी पढ़ें: खत्म होगा इंतजार... लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, देखें 'लंच ब्रेक'

वहीं, आपको बता दें कि टीएमसी ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. टीएमसी ने बरहामपुर से युसूफ पठान, बर्धमान दुर्गापुर से कीर्ति आजाद, आसनसोल सेशत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की चौथी लिस्ट, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

शनिवार को हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया  जाएगा. ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे. नवनिुयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement