scorecardresearch
 
Advertisement

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: राजस्थान की 13 सीटों पर 64.6 फीसदी वोटिंग, जानें- किस सीट पर कितना हुआ मतदान

aajtak.in | जयपुर | 26 अप्रैल 2024, 11:34 PM IST

Rajasthan Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live Updates: देशभर के 13 राज्यों में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ. इस चरण में 88 सीटों पर वोटिंग हुई. इसमें राजस्थान की 13 सीटें भी शामिल हैं. सूबे की कई सीटों पर इस बार मुकाबला रोचक है.

Second Phase Lok Sabha Elections Second Phase Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज मतदान हुआ. इसमें राजस्थान की 13 सीटें शामिल हैं. इन सीटों पर जहां बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि एक डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर BAP उम्मीदवार राजकुमार रौत को समर्थन दिया है. बताया जा रहा है कि इनमें से सात सीटों पर बीजेपी मजबूत स्थिति में है, जबकि पांच सीटों पर कांग्रेस के साथ मुकाबला टक्कर का है. इसके अलावा एक सीट पर लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है.

राजस्थान में दूसरे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हुई, इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर-जैसलमेर, जालौर-सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा-बूंदी और झालावाड़-बारां शामिल हैं. सियासी जानकारों का कहना है कि चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, झालावाड़, पाली और अजमेर में बीजेपी मजबूत दिखाई दे रही है. इसकी वजह ये कि इन सीटों पर 2019 के चुनावों में पार्टी को बंपर वोटों से जीत मिली थी.

दूसरे चरण के मतदान का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

11:34 PM (2 वर्ष पहले)

राजस्थान की 13 सीटों पर 64.6 फीसदी मतदान हुआ

Posted by :- Hemant Pathak

राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव के दोनों चरणों में कुल मतदान 61.60 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो 2019 के चुनावों से लगभग 4.47 प्रतिशत कम है. 2014 के आम चुनाव में राजस्थान में 63.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के मतदान में 64.6 फीसदी मतदान हुआ.
 

5:59 PM (2 वर्ष पहले)

राजस्थान के बाड़मेर में रिकॉर्ड वोटिंग, सबसे कम पाली में मतदान

Posted by :- Hemant Pathak

राजस्थान में दूसरे फेज के मतदान को लेकर वोटर्स में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. आज राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले फेज में सूबे की 12 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. बता दें कि राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं. दूसरे फेज के तहत आज सबसे ज्यादा वोटिंग बाड़मेर में 69.79 फीसदी हुई. जबकि सबसे कम वोटिंग पाली में पाली- 51.75% हुई.

अजमेर- 52.38%
बांसवाड़ा- 68.71%
बाड़मेर- 69.79%
भीलवाड़ा- 54.67%
चित्तौड़गढ़- 61.81%
जालोर-57.75%
झालावाड़-बारां- 65.23%
जोधपुर- 58.35%
कोटा- 65.38%
पाली- 51.75%
राजसमंद- 52.17%
टोंक-सवाई माधोपुर- 51.92%
उदयपुर- 59.54%

3:54 PM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election Rajasthan: बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा तो सवाई माधोपुर में सबसे कम वोटिंग

Posted by :- Hemant Pathak

राजस्थान की हॉट सीट बांसवाड़ा में वोटर्स का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक यहां 60.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि टोंक और सवाई माधोपुर में सबसे कम वोटिंग हुई है. यहां दोपहर तीन बजे तक सिर्फ 42.61 फीसदी वोटिंग हुई है.

2:52 PM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election phase 2 voting: उदयपुर में बैंड बाजे के साथ मतदान करने पहुंचा दूल्हा

Posted by :- akshay shrivastava

राजस्थान के उदयपुर से लोकतंत्र के पर्व का एक बेहद सुखद अहसास कराने वाली तस्वीर सामने आई. दरअसल, यहां एक दूल्हा बैंड-बाजे के साथ मतदान केंद्र पर वोड डालने पहुंचा और अपने मताधिकार का उपयोग किया. दूल्हे के साथ उसके करीब दर्जन भर रिश्तेदार भी वोट डालने पहुंचे थे.

 

Advertisement
2:10 PM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election Rajasthan: राजस्थान में 1 बजे तक करीब 41 फीसदी मतदान

Posted by :- akshay shrivastava

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच 1 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा सामने आ चुका है. इसमें राजस्थान का वोटिंग प्रतिशत भी शामिल हैं. राजस्थान में 1 बजे तक 40.39 प्रतिशत मतदान हुआ है.

12:22 PM (2 वर्ष पहले)

Rajasthan Lok Sabha Chunav: मजबूत नेता और निर्णायक सरकार के लिए करें वोट: बिरला

Posted by :- akshay shrivastava

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला ने मतदान करते समय लोगों से निर्णायक सरकार और मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा कि कृपया बाहर आएं और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट करें. मैं उनसे एक बेटे के रूप में और एक भाई के रूप में उनका आशीर्वाद मांगना चाहता हूं. मैं अपने मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें.
 

10:47 AM (2 वर्ष पहले)

Rajasthan Lok Sabha Election: ओम बिरला बोले- जरूर बनेगा एयरपोर्ट

Posted by :- akshay shrivastava

राजस्थान के कोटा से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा,'यह संविधान बचाने की लड़ाई नहीं है, संविधान अच्छे हाथों में है. सामाजिक ढांचा और सामाजिक आरक्षण बरकरार रहेगा. एयरपोर्ट जरूर बनेगा. राज्य सरकार ने नौ महीने तक बकाया नहीं दिया, लेकिन भजनलाल शर्मा के सीएम बनते ही राजस्थान सरकार ने 20 दिन के भीतर पैसा जमा करा दिया, डीपीआर बनने के बाद हवाईअड्डे का निर्माण शुरू हो जाएगा.'

9:34 AM (2 वर्ष पहले)

Rajasthan Lok Sabha Chunav: रविंद्र भाटी ने किया मतदान

Posted by :- akshay shrivastava

बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने मतदान किया. इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पहले ही वोटिंग कर चुके हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत भी वोट डाल चुके हैं.

अमेरिका

9:00 AM (2 वर्ष पहले)

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत और ओम बिरला ने डाला वोट

Posted by :- akshay shrivastava

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान की जोधपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. वहीं, ओम बिरला और बाड़मेर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश जोशी ने भी मतदान किया. बता दें कि दूसरे चरण के तहत राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान जारी है.

 

Advertisement
8:24 AM (2 वर्ष पहले)

Rajasthan Lok Sabha Chunav: कैलाश चौधरी ने डाला वोट

Posted by :- akshay shrivastava

राजस्थान की बाड़मेर से सीट से बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला. यहां उनका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी और कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल से है. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है.

7:47 AM (2 वर्ष पहले)

Rajasthan Lok Sabha Election: 2019 में क्या रहे थे नतीजे?

Posted by :- akshay shrivastava

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 24 सीटों पर जीत हासिल की थी. इनमें से एक नागौर सीट हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने जीती थी, जोकि उस समय एनडीए का ही हिस्सा थी. बाद में कृषि कानूनों के विरोध में बेनीवाल ने एनडीए से रिश्ता तोड़ लिया था. इन चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था. वहीं 2014 की बात करें तो उन चुनावों में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को करीब 59 फीसदी तो वहीं कांग्रेस को 34.24 फीसदी वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें: मथुरा, वायनाड, नोएडा, पूर्णिया सहित 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान

 

7:32 AM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की किन सीटों पर कांटे का मुकाबला?

Posted by :- akshay shrivastava

राजस्थान की जिन सीटों पर कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है, उनमें डूंगरपुर-बांसवाड़ा, कोटा-बूंदी, जोधपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और बाड़मेर-जैसलमेर शामिल हैं. डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रौत मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. इसकी वजह ये है कि आदिवासी बाहुल्य इस सीट पर रौत को कांग्रेस ने भी समर्थन किया है. उनका मुकाबला कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया से है. वहीं कोटा-बूंदी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां उनकी लड़ाई बीजेपी से कांग्रेस में आए प्रह्लाद गुंजाल से है.

Advertisement
Advertisement