scorecardresearch
 

13 महीने और, फिर 100 फीसदी निर्मल हो जाएगी गंगा: गडकरी

गडकरी ने इंडिया टुडे के मंच से ऐलान किया कि गंगा मार्च 2020 तक यानी अगले 13 महीने में गंगा 100 फीसदी अविरल और निर्मल हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी गंगा 30 फीसदी ही निर्मल हुई है. लेकिन काम बहुत तेजी से चल रहा है. 

Advertisement
X
नितिन गडकरी
नितिन गडकरी

एक बार फिर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का मंच सज गया है, लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इस मंच पर राजनीति के दिग्गज अपने विचार रख रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच को कल यानी 2 मार्च को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में मोदी सरकार में अहम मंत्रालय संभाल रहे नितिन गडकरी पहुंचे.

India Today Conclave 2019 के अहम सत्र 'माइ वे एंड दी हाईवे' को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुंभ के दौरान वो प्रयागराज गए थे, जहां साधु-संतों ने कहा कि 50 साल बाद गंगा इतनी साफ हुई है, सुनकर अच्छा लगा. लेकिन अभी गंगा की सफाई को लेकर बहुत कुछ करना है.

गडकरी ने इंडिया टुडे के मंच से ऐलान किया कि गंगा मार्च 2020 तक यानी अगले 13 महीने में 100 फीसदी अविरल और निर्मल हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी गंगा 30 फीसदी ही निर्मल हुई है. लेकिन काम बहुत तेजी से चल रहा है.  

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं जो बोलता हूं, उसे करके दिखाता हूं. गंगा की सफाई एक बड़ी चुनौती है. लेकिन मैं चुनौती से भागता नहीं हूं. गंगा की सफाई के लिए 40 सहायक नदियों की सफाई पर काम चल रहा है. दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 13 प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिसपर साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने है. इसके अलावा प्रयागराज में 7 प्रोजेक्ट, वाराणसी में 2 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.'

बिहार में भी गंगा की सफाई के लिए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. कल ही छपरा में साढ़े 5 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करके आया हूं. गडकरी की मानें तो यमुना भी एक साल में साफ जाएगी. उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार के साथ प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में 1 और 2 मार्च को ज्वलंत मसलों पर शानदार बहस और चर्चाएं होंगी. दो दिन तक चलने वाले विचार और बहस के इस मंच पर आतंकवाद और सुरक्षा, विज्ञान और तकनीक, आध्यात्म, साथ ही इंटरनेट और मनोरंजन से जुड़े मसलों पर भी विचार रखे जाएंगे. इंडिया टुडे ग्रुप पिछले 18 वर्षों से इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का आयोजन करता आया है.

Advertisement
Advertisement