scorecardresearch
 

Fatehpur Lok Sabha Chunav Result 2019: साध्वी निरंजन ज्योति को मिली जीत, गठबंधन प्रत्याशी को हराया

Lok Sabha Chunav Fatehpur Result 201: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से हराया है.

Advertisement
X
Fatehpur Lok Sabha Election Result 2019
Fatehpur Lok Sabha Election Result 2019

17वीं लोकसभा चुनाव में यूपी की फतेहपुर संसदीय सीट पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से हराया है. इस बार यहां बेहद रोचक लड़ाई देखने को मिली.

niranjan_052419091510.jpg

इस सीट पर पांचवे चरण में 6 मई को वोट डाले गए थे. इस सीट पर 55.99%  मतदान दर्ज किया गया. 2014 के चुनाव में यहां 58.55 फीसदी मतदान हुआ था. इस बार फतेहपुर से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. बीजेपी की तरफ से निरंजन ज्योति की प्रतिष्ठा दांव पर थी तो कांग्रेस की तरफ से राकेश सचान मैदान में रहे. सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से यहां बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा चुनौती दे रहे थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट पर 58.55 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट पर बीजेपी की निरंजन ज्योति ने बसपा के अफजल सिद्दीकी को एक लाख 87 हजार 206 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी.

Advertisement

Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: देखें पल-पल का अपडेट

फतेहपुर लोकसभा सीट गंगा और यमुना के बीच बसा हुआ है. यहां कांग्रेस से लेकर सपा, बसपा और बीजेपी तक चुनाव जीत दर्ज कर चुके हैं. मौजूदा समय में फतेहपुर सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

फतेहपुर सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 26,32,733 है. इसमें 87.77 फीसदी ग्रामीण और 12.23 फीसदी शहरी आबादी है. अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 24.75 फीसदी है. इसके अलावा कुर्मी, निषाद और लोध समुदाय के मतदाता निर्णयक भूमिका में हैं. यहां करीब 13 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं.

फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें फतेहपुर, जहानाबाद, बिन्दकी, अयाह शाह, खागा और हुसैनगंज विधानसभा सीट शामिल हैं. मौजूदा समय में इन 6 सीटों में से पांच सीटों पर बीजेपी और जहानाबाद सीट पर अपना दल (एस) का कब्जा है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Advertisement
Advertisement