scorecardresearch
 

झारखंड विधानसभा चुनावः उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शुक्रवार को 16 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. अंतिम चरण में कुल 70.87 प्रतिशत मतदाताओं ने 236 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी. अब चुनाव नतीजों के लिए 23 दिसंबर का इंतजार है.

Advertisement
X
झारखंड के गोड्डा जिले के एक बूथ पर कतार में खड़े मतदाता (PTI)
झारखंड के गोड्डा जिले के एक बूथ पर कतार में खड़े मतदाता (PTI)

  • पांचवें और अंतिम चरण में 70.87 फीसदी मतदान
  • तीसरे चरण में सबसे कम 61.19 फीसदी पड़े वोट

पूरे देश में नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर चल रहे घमासान के बीच झारखंड की सत्ता के लिए चल रहा सियासी संग्राम अब थम गया है. पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शुक्रवार को 16 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. अंतिम चरण में कुल 70.87 प्रतिशत मतदाताओं ने 236 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी. अब चुनाव नतीजों के लिए 23 दिसंबर का इंतजार है.

आखिरी चरण में जिन 16 सीटों के लिए वोटिंग हुई, उनमें से छह सीटें शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और पांच सीटें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के पास हैं. इससे पहले में भी बंपर वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 64.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर हुए मतदान में भी 64.39 फीसदी मतदान हुआ था. दूसरे चरण में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए कुल 42 हजार जवानों को तैनात किया गया था.

Advertisement

तीसरे चरण में हुआ सबसे कम मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे कम मतदान तीसरे चरण में हुआ. 12 दिसंबर को में 17 सीटों पर 61.19 फीसदी मतदान हुआ था. इस चरण में कुल 309 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे. 16 दिसंबर को चौथे चरण में 62.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था.

क्या कहता है एग्जिट पोल

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के के अनुमानों को देखें तो भारतीय जनता पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक सत्ताधारी भाजपा को 22 से 32, जेएमएम को 38 से 50, जेवीएम को 2 से 4, आजसू को 3 से 5 और अन्य को 4 से 7 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

Advertisement
Advertisement