scorecardresearch
 

Parihar Election Results 2020: बीजेपी प्रत्याशी गायत्री देवी जीतीं, आरजेडी को हराया

Parihar Election Results, Parihar Vidhan Sabha seat Counting 2020: 2015 के चुनाव में बीजेपी को 66,388 वोट मिले, वहीं आरजेडी को कुल 62,371 वोट मिले. यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी.

Advertisement
X
Parihar Election Results 2020:
Parihar Election Results 2020:
स्टोरी हाइलाइट्स
  • बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला
  • बीजेपी उम्मीदवार गायत्री देवी को मिली जीत
  • आरजेडी उम्मीदवार को 1569 वोटों के अंतर से हराया

बिहार में परिहार विधानसभा चुनाव पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. आखिरकार बीजेपी प्रत्याशी गायत्री देवी ने आरजेडी उम्मीदवार रितु कुमार को हरा दिया. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. आखिरकार गायत्री देवी ने 1569 के मामूली अंतर से हरा दिया. गायत्री देवी को कुल 73420 वोट मिले हैं यानी कि 42.52 प्रतिशत. वहीं रितु कुमार को 71,851 वोट मिले हैं. वह 41.61 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं.   

परिहार में तीसरे चरण में मतदान डाले गए थे. परिहार विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत आती है. इस सीट का गठन 2008 में हुआ. बिहार के 243 विधानसभा सीटों में एक परिहार सीट पर विधानसभा चुनावों की शुरुआत के साथ ही बीजेपी का कब्जा है. 

साल 2010 के विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के राम नरेश यादव ने राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के रामचंद्र पूर्वे को पटखनी दी थी. उस वक्त यहां राम नरेश यादव को 32,987 वोट मिले थे, वहीं राम चंद्र पूर्वे को 28,769 वोट हासिल हुए थे. राम चंद्र पूर्वे आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी.

2015 का जनादेश

दूसरी बार 2015 में इस सीट पर विधानसभा चुनाव हुआ. इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता हासिल करने में कामयाब रही थी. बीजेपी की गायत्री देवी को भारी जीत मिली थी. सीतामढ़ी जिले में रीगा, बेलसंड, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतमाढ़ी और रुन्नीसैदपुर विधानसभाएं आती हैं.

Advertisement

सीट का इतिहास

आरजेडी दो बार से लगातार यहां चुनाव हार रही है. आरजेडी के लोकप्रिय नेता राम चंद्र पूर्वे दो बार से यहां चुनाव हार रहे हैं. 2015 के चुनाव में बीजेपी को 66,388 वोट मिले, वहीं आरजेडी को कुल 62,371 वोट मिले. यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी.

कितने लोगों ने दाखिल किया था नामांकन?

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे. जहां 11 पुरुष और 3 महिलाओं ने पर्चा भरा था. इसमें 12 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी. कुल 57.39 फीसदी वोट पड़े थे. दोनों पार्टियों के बीच वोटों का अंतर 4,017 था. 

देखें: आजतक LIVE TV

जनसंख्या

परिहार विधानसभा सीट में कुल 2,68,167 मतदाता हैं. राज्य में कुल 1,40,316 पुरुष वोटर हैं, वहीं 1,27,837 महिला वोटर्स हैं. परिसीमन आयोग के बंटवारे के हिसाब से परिहार विधानसभा क्षेत्र में सोनबरस, दोसतिया, सोनबरसा, बिशुनपुर अधार, पुरंधा राजवारा पुरवी, पुरंधा राजवारा पाश्चिमी, इंदरवा, भलुआहा, सिंघवाहिनी, पिपरा परसैन, मढिया और जयनगर ग्राम पंचायतें शामिल हैं.

 

Advertisement
Advertisement