scorecardresearch
 
Advertisement

पंचायत आजतक पर जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया, साझा की सिंगर के जीवन से जुड़ी अहम बातें

पंचायत आजतक पर जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया, साझा की सिंगर के जीवन से जुड़ी अहम बातें

असम पंचायत आजतक कार्यक्रम की शुरुआत असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई. गरिमा सैकिया गर्ग ने पहले पंचायत आजतक असम के इस मंच को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा- यह 19 सितंबर के घटना के बाद पहली बार है जब मैं कहीं पब्लिकली बाहर आई हूं. मैंने उन्हें पहली बार मेरे हॉस्टल में देखा था. 11 सितंबर 1995 का दिन था. हालांकि उनसे पहली मुलाकात से पहले 'अनामिका और माया' अल्बम रिलीज हो चुके थे. इससे पहले मैंने उनका इंटरव्यू पढ़ा था, वहां उनका एड्रेस और पिन नंबर था. मैंने उन्हें लेटर लिखा. उनके जोरहाट वाले घर मेरा लेटर पहुंचा. एक दिन वह रिकॉरिंड खत्म करके मेरे हॉस्टल में मिलने आए. 11 सितंबर 1995 से सितंबर 2025 तक 30 साल हमने साथ गुजारे. वह मेरे दोस्त थे, फिर हम लवर हुए और फिर पति-पत्नी भी बने, ये 30 साल हमारे लिए अनमोल बन गए.

Advertisement
Advertisement