केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने की तैयारी, आज कैबिनेट से मिल सकती है हरी झंडी
केंद्र सरकार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में केरल राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है. विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र के इस संभावित फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि केरल विधानसभा पहले ही इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है.
X
केंबिनेट बैठक में होंगे कई बड़े फैसले. (File photo)
- केरल,
- 24 फरवरी 2026,
- (अपडेटेड 24 फरवरी 2026, 11:50 AM IST)
केंद्र सरकार आज कैबिनेट बैठक में केरल राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है. ये फैसला राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूती मिलेगी.
---- समाप्त ----