scorecardresearch
 
Advertisement

Bengal Assembly Election 2026 Live: चुनावी रैली के बयान पर विवाद - NCSC ने ममता बनर्जी को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

aajtak.in | 27 अप्रैल 2026, 5:16 PM IST

Assembly Election Live Updates: बंगाल में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन सोमवार को रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ से लेकर ममता बनर्जी तक आज बंगाल में कई रैलियां और जनसभाएं की. सभी पार्टियां आज प्रचार में अपनी पूरा ताकत झोंकती दिखी.

    ममता बनर्जी को NCSC का नोटिस ममता बनर्जी को NCSC का नोटिस

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान आज थमने गया है. ऐसे में बीजेपी, टीएमसी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां आज प्रचार में पूरा दमखम लगाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ से लेकर ममता बनर्जी तक आज कई रैलियां और जनसभाएं की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाटपारा से बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के समर्थन में जलेबी मैदान, कंकिनारा में जनसभा को संबोधित किया. वहीं अमित शाह आज कोलकाता के बेहला में रोड शो किया. जबकि ममता बनर्जी भवानीपुर में ही जमकर प्रचार किया.

23 अप्रैल को पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी. अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है. 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे. 

पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहे...

5:16 PM (29 मिनट पहले)

चुनाव प्रचार पर लगी ब्रेक

Posted by :- Anurag

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया है. दूसरे चरण के लिए मतदान बुधवार को होगा.

4:49 PM (56 मिनट पहले)

हुगली में TMC सांसद मिताली बाग पर हमला - अभिषेक बनर्जी की खुली चेतावनी, BJP पर आरोप

Posted by :- Anurag

हुगली में TMC सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद TMC और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और चुनावी माहौल गरमा गया है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें - '4 मई के बाद दिल्ली से कोई नहीं बचाएगा...', मिताली बाग पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP को खुला चैलेंज
 

4:12 PM (एक घंटा पहले)

ममता बनर्जी के बयान पर NCSC सख्त - अनुसूचित जातियों पर टिप्पणी को बताया असंवैधानिक

Posted by :- Anurag

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग यानी NCSC ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है.
 

3:44 PM (2 घंटे पहले)

बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड कार्रवाई - 510 करोड़ से ज्यादा की जब्ती

Posted by :- Anurag

चुनाव आयोग ने बताया है कि 2026 के चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की गई है और अब तक 510 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती हो चुकी है. करीब 30 करोड़ रुपये नकद, लगभग 48 लाख लीटर अवैध शराब (कीमत करीब 126.85 करोड़), 110 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स, 58 करोड़ रुपये के कीमती धातु (सोना-चांदी आदि) और करीब 184 करोड़ रुपये के फ्रीबी/अन्य सामान. यानि चुनाव के दौरान पैसे, शराब, ड्रग्स और सामान के जरिए वोटरों को प्रभावित करने की कोशिशों पर बड़ी कार्रवाई की गई है.

इनपुट: तपस सेनगुप्ता

Advertisement
2:51 PM (2 घंटे पहले)

Assembly Election: बाइक रैलियों पर कलकत्ता HC ने लगाई रोक

Posted by :- Darakhshan

कलकत्ता हाई कोर्ट ने 29 अप्रैल को तय दूसरे चरण के मतदान के समापन तक 48 घंटों के लिए सामूहिक मोटरबाइक चलाने पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति दी है. इसका मतलब ये कि बाइक पर रैली भी नहीं निकाली जा सकेगी. जस्टिस शम्पा सरकार और जस्टिस अजय कुमार गुप्ता की बेंच ने बाइक सवारों को लेकर एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली चुनाव आयोग की याचिका में मामूली संशोधन किया है. कार्यवाही के दौरान, जस्टिस शम्पा सरकार ने आयोग के वकील को संबोधित करते हुए कहा, 'एकल पीठ के फैसले में क्या समस्या है? न्यायालय किसी व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं कर सकता.' हालांकि, न्यायालय ने बताया कि चुनाव से 48 घंटे पहले से मोटरसाइकिलों की सामूहिक सवारी की अनुमति नहीं होगी.

2:33 PM (3 घंटे पहले)

Bengal Election Live: सीएम योेगी का CM ममता पर हमला

Posted by :- Darakhshan

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'बंगाल की डेमोक्रेसी को बदला जा रहा है. यहां जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है. मां दुर्गा पूजा और मां दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति विसर्जन के शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है. लेकिन ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तारी की दावत कराती हैं.कोई भी हिंदू पर्व-त्योहार होने पर कर्फ्यू रहता है. सरेआम हत्या होती है. लव और लैंड जिहाद की घटनाएं घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन है.'

 

 

2:21 PM (3 घंटे पहले)

Bengal Election Live: 'TMC के गुंडे जगह-जगह...'

Posted by :- Darakhshan

सीएम योगी ने कहा, 'आज राम नाम की गज है UP में. हरे रामा हरे कृष्णा. रामा रामा हरे हरे की गूंज है. लेकिन जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देने वाला है. मैं देख रहा था बड़ा बाजार में मैं गया था कोलकाता में TMC के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की विरासत की हवेली पर कब्जा करके वहां TMC के झंडे लगा दिए. माननीय न्यायालय के आदेश से वो फिर हटाए गए टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं. लेकिन 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझान के बाद अब उनमें भय पैदा हुआ है अब अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं. 4 मई को जब परिणाम आएगा टीएमसी के गुंडे कहीं ना कहीं आपके सड़कों पर पंक्चर बनाते हुए दिखाई देंगे.'

1:50 PM (3 घंटे पहले)

Assembly Election 2026: हुगली में सीएम योगी ने भरी हुंकार

Posted by :- Darakhshan

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुगली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल अब टीएमसी से मुक्ति चाहता है. टीएमसी की राजनीति तुष्टिकरण पर टिकी है. टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं और घुसपैठ को बढ़ावा देते हैं. सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी रामनवमी पर भी प्रतिबंध लगा देती है.

1:03 PM (4 घंटे पहले)

West Bengal Election: टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला

Posted by :- Darakhshan

टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ. वो अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी उनकी कार में तोड़फोड़ की गई. उन्होंने इस तोड़फोड़ में बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है.

Advertisement
12:40 PM (5 घंटे पहले)

West Bengal Election News 2026: TMC पर बरसे PM मोदी

Posted by :- Darakhshan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैरकपुर में जनसभा के दौरान टीएमसी पर बरसते नजर आए. उन्होंने कहा, 'टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है. टीएमसी ने 15 साल का रिपोर्ट कार्ड नहीं बताया. उनके पास न विजन है और न कुछ करने की नीयत. टीएमसी के सिंडिकेट को हराना ही होगा. टीएमसी के राज में बम फैक्ट्रिया फल-फूल रही हैं.'

12:32 PM (5 घंटे पहले)

Bengal Election Live: पीएम मोदी ने रोड शो को बताया 'तीर्थ यात्रा'

Posted by :- Darakhshan

पीएम मोदी ने बंगाल में अपनी रैलियों और रोड शो को 'तीर्थ यात्रा' बताया. उन्होंने कहा, 'ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे हैं. इस चुनाव में एक अलग ही अनुभव कर रहा हूं. इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बावजूद मुझे बंगाल के चुनाव में जरा भी थकान महसूस नहीं हुई. मैं देखता था कि रोड शो एक स्थान पर खत्म होने के बाद भी बहुत आगे तक लोग कतार में लगे हैं. तो मैं दो पुरे उत्साह से फिर उनके बीच चला जाता था. हेलीपैड पर भी यही होता था. ये रोड शो मेरे लिए राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा. मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था तो संभवत इसलिए मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी.'

12:28 PM (5 घंटे पहले)

West Bengal Election: 'बंगाल की दिशा बदलने वाली है...'

Posted by :- Darakhshan

पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल की दिशा बदलने वाली है. उन्होंने कहा, बंगाल की इस धरती पर मैंने जो अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं. जहां तक नजर जा रही है, बस जनता ही जनता है. ऐसा लग रहा है जैसे पूरा बैरकपुर एक साथ बदलाव के लिए उठ खड़ा हुआ है.

12:18 PM (5 घंटे पहले)

Assembly Election 2026 Live: मुझे बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में आना है- पीएम मोदी

Posted by :- Darakhshan

पीएम मोदी ने बैरकपुर में कहा कि ये उनकी आखिरी जनसभा है. लेकिन वो इस उम्मीद से बंगाल से लौटेंगे कि उन्हें फिर यहां बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में लौटना है. इसके बाद उन्होंने कहा, 'जबसे घर छोड़ा आप सबके बीच में रहकर सुकून मिलता है. आप ही मेरा परिवार हैं.'

12:10 PM (5 घंटे पहले)

West Bengal Election: कल्याणी में योगी आदित्यनाथ का रोड शो

Posted by :- Darakhshan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बीजेपी का प्रचार करने बंगाल पहुंचे हैं. उन्होंने बंगाल के कल्याणी में रोड शो किया. इस दौरान वो फूल बरसाकर जनता का अभिवातदन करते नजर आए.

Advertisement
12:09 PM (5 घंटे पहले)

West Bengal Election 2026: बैरकपुर में पीएम मोदी की रैली

Posted by :- Darakhshan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी उन्होंने बैरकपुर में शानदार रैली की. उनकी रैली में लोगों का हुजूम देखने को मिला. बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यहां हर तरफ एक ही गूंज है पलटानो दरकार.'

12:06 PM (5 घंटे पहले)

West Bengal Election: बेहाला में अमित शाह का रोड शो

Posted by :- Darakhshan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेहाला में भव्य रोड शो कर रही हैं. इस दौरान लोगों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है. बीजेपी का झंडा लिए लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब नजर आए. 

Advertisement
Advertisement