scorecardresearch
 
Advertisement

Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बोले अमित शाह- कमल का बटन दबाओ, भाजपा सरकार बनाओ... घुसपैठियों को भगाओ

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 अप्रैल 2026, 4:22 PM IST

Assembly Election Live Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी जंग गरमाई हुई है. दोनों राज्यों में सत्ता बचाने और हासिल करने की कोशिशें तेज हैं. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जिसमें पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को आएंगे.

campaign for TN Assembly election and Bengal First phase voting to end today 21 April 2026 (File Photo-PTI) campaign for TN Assembly election and Bengal First phase voting to end today 21 April 2026 (File Photo-PTI)

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर प्रचार का शोर आज (मंगलवार), 21 अप्रैल शाम को थम जाएगा. दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग (EC) के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के साथ सभी तरह की सार्वजनिक रैलियों और राजनीतिक रोड शो पर रोक लग जाती है. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टीएमसी की सीधी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करना चाहती है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. वहीं, तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच मुख्य मुकाबला है.

चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें....

4:16 PM (एक घंटा पहले)

West Bengal Election 2026: चुनाव से पहले बंगाल में सख्त नियम लागू

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. पहले चरण के मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने राज्य में सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरे राज्य में दोपहिया वाहनों (बाइक्स और स्कूटर) की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

3:57 PM (एक घंटा पहले)

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बता दिया 'आतंकवादी'

Posted by :- Sana Zaidi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि  मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..


 

3:16 PM (2 घंटे पहले)

कंगना रनौत ने ममता बनर्जी को किया टारगेट

Posted by :- Sana Zaidi

 

2:31 PM (3 घंटे पहले)

पश्चिम बर्धमान में बोले अमित शाह- बंगाल से हर घुसपैठिए को निकाल देंगे

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बर्धमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ भाजपा के उम्मीदवार को विधायक बनाने या अपने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है.  शाह ने कहा, “ये चुनाव पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए है. उन्होंने जनता से वादा किया कि 23 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर 5 तारीख को भाजपा की सरकार बना दो. फिर हम बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे. अमित शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल में कानून का राज कायम करेगी और राज्य को अवैध घुसपैठ से पूरी तरह मुक्त करेगी.


 

Advertisement
2:27 PM (3 घंटे पहले)

आसनसोल में बोलीं दिल्ली की सीएम- अब डर से आगे निकले बंगाल

Posted by :- Sana Zaidi

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि अब बंगाल को डर और आतंक से आगे निकलना चाहिए.  रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल अब टीएमसी के गुंडों की पक्षपात वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा.

 

2:23 PM (3 घंटे पहले)

बंगाल में बोले सचिन पायलट- कांग्रेस पूरे राज्य की हर सीट पर चुनाव लड़ रही है

Posted by :- Sana Zaidi

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुर्शिदाबाद में कहा कि बंगाल की जनता ने राज्य सरकार को भी तीन मौके दिए और केंद्र सरकार को भी. लेकिन दोनों सरकारों के बीच लगातार झगड़े की वजह से आम लोगों को बिना वजह बहुत परेशानी झेलनी पड़ी. सचिन पायलट ने कहा, पहली बार कांग्रेस पूरे राज्य की हर सीट पर चुनाव लड़ रही है. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर होगा. कांग्रेस अब बंगाल में मजबूती से वापसी कर रही है और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी.

 

2:21 PM (3 घंटे पहले)

West Bengal elections 2026: मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का रोड शो

Posted by :- Sana Zaidi

 

2:17 PM (3 घंटे पहले)

Assembly Election 2026: असम-केरल-पुडुचेरी में बंपर हुई थी वोटिंग

Posted by :- Sana Zaidi

असम में 75.91%, केरल में लगभग 78% और पुडुचेरी में 72% के आसपास वोटिंग दर्ज की गई थी.

12:37 PM (5 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election News: तमिलनाडु में स्टालिन बनाम पलानीस्वामी

Posted by :- Sana Zaidi

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की डीएमके सत्ता में है.2021 में डीएमके गठबंधन ने 133 सीटें जीती थीं. मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है.एआईएडीएमके के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) का बीजेपी के साथ गठबंधन है, जो डीएमके के लिए चुनौती बन रहा है.

Advertisement
12:35 PM (5 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Polls: बंगाल में ममता बनाम सुवेंदु-बीजेपी की टक्कर

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए. मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सत्ता में है. बीजेपी के राज्य नेता सुवेंदु अधिकारी विपक्ष की अगुवाई कर रहे हैं. 2021 में टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं. ममता अब भी 226 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा कर रही हैं. 

11:49 AM (6 घंटे पहले)

Tamil Nadu and Bengal Election 2026: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

Posted by :- Sana Zaidi

विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु और बंगाल में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर आज (मंगलवार) शाम को थम जाएगा. दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग (EC) के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद सभी तरह की सार्वजनिक रैलियां और राजनीतिक प्रचार प्रतिबंधित होंगे.

11:44 AM (6 घंटे पहले)

Assembly Election 2026: बंगाल और तमिलनाडु में कब है चुनाव?

Posted by :- Sana Zaidi

23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बंगाल की  142 सीटों पर मतदान होगा.चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

Advertisement
Advertisement