ICSI CS Exam: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आईसीएसआई फाउंडेशन, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार परीक्षा का शेड्यूल भी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा 8 और 9 जून को और सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा 1 से 10 जून तक आयोजित की जाएगी.
ये है सिलेबस
आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन जून एग्जाम 2019 के एग्जीक्यूटिव लेवल में आठ पेपर्स जबकि प्रोफेशनल लेवल पर नौ पेपर्स शामिल हैं. इन आठ इलेक्टिव पेपर्स में से किसी एक पेपर का चुनाव छात्र कर सकते हैं.
ये रहे ऑप्शंस
- बैंकिंग - लॉ एंड प्रैक्टिस
- इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स- लॉ एंड प्रैक्टिस
- इंश्योरेंस - लॉ एंड प्रैक्टिस
- वैल्यूएशंस एंड बिजनेस मॉडलिंग
- फॉरेंसिक ऑडिट
- लेबर लॉ एंड प्रैक्टिस
- इनसॉल्वेंसी- लॉ एंड प्रैक्टिस
- डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस
आईसीएसआई के बारे में
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की स्थापना एक्ट ऑफ पार्लियामेंट या फिर कंपनी सेक्रेटरीज एक्ट 1980 (Act Number 56 of 1980) के तहत की गई थी. यह भारत में एकमात्र मान्यता प्राप्त निकाय है जो देश के कंपनी सेक्रेटरीज के पेशे को विकसित करने के साथ-साथ इनका संचालन करता है.
यह निकाय संस्थान की सदस्यता के लिए योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी सचिव (सीएस) पद का प्रमाण पत्र प्रदान करती है. बता दें कि सन् 1960 में कंपनी लॉ बोर्ड ने कंपनी सेक्रेटरीशिप के लिए एक कोर्स की शुरूआत की थी. इस कोसर् के जरिए उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरीशिप में सरकारी डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं.