scorecardresearch
 

Bihar Board BSEB 10th Result 2023: इन तरीकों से चेक कर सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board BSEB 10th Result 2023 Steps to Check: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीके नीचे देख सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board BSEB 10th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) आज, 31 मार्च 2023 को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित करने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होने बाद 10वीं क्लास के छात्र aajtak.in पर 'बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. 

Bihar Board 10th Result 2023: Direct Link

बीएसईबी ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर आज दोपहर 01: 15 बजे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. इस मौके पर बीएसईबी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रह सकते हैं.

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर की मदद से अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Result on AajTak: ऐसे कर सकेंगे चेक
स्‍टेप 1: बताए गए लिंक aajtak.in/education पर जाएं.
स्‍टेप 2: होम पेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: यहां 'Bihar Board Class 10 Examination Result 2023' लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 4: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
स्‍टेप 5: आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 6: स्टूडेंट्स आगे के लिए ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.

Advertisement

BSEB 10th Result 2023 LIVE Updates: Check Here

BSEB Bihar Board Matric Result 2023: ये रहा रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. 
स्टेप 2: होम पेज पर, 'बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023' लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें. 
स्टेप 4: आपका बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

बता दें कि इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं दी थीं, जो 14 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थीं और 22 फरवरी तक आयोजित की थीं.

 

Advertisement
Advertisement