TBSE 10th, 12th Result 2024 Websites List: त्रिपुरा बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) रिजल्ट 2024 आज कुछ ही देर में जारी होने वाला है. त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE), अगरतला आज दोपहर 12:30 बजे के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर देगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
ध्यान रहे, ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद संबंधित स्कूल छात्रों को फिजिकली ओरिजनल मार्कशीट देगा. तब तक छात्र प्रोविजनल मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट
tbse.tripura.gov.in
tbresults.tripura.gov.in
tbse.in
tripura.nic.in
Digilocker.gov.in
How to Check TBSE Result 2024 Online: यहां देखें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: बोर्ड की वेबसाइट http://tbse.tripura.gov.in/ या http://aajtak.in/education पर जाएं.
स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट पर त्रिपुरा बोर्ड माध्यमिक (TBSE Madhyamik Result 2024) या त्रिपुरा बोर्ड उच्च माध्यमिक परिणाम (TBSE Higher Secondary Result 2024) लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
स्टेप 5: मार्कशीट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.
बता दें कि इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 38,559 छात्र और कक्षा 12 की परीक्षा में 27,627 छात्र उपस्थित हुए थे. जिनका परिणाम आज कुछ ही देर में जारी हो जाएगा. वहीं अगर पिछले साल के नतीजों की बात करें तो पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में (TBSE Madhyamik Result 2023) 86.02% स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा (TBSE Tripura Board 12th Result 2023) में 83.2% स्टूडेंट्स पास हुए थे.