scorecardresearch
 

SSC LDC Result 2017: घोषित हुआ एसएससी लॉअर डिवीजन क्लर्क भर्ती का रिजल्ट, यहां करें चेक

SSC LDC Final Result 2017 out on ssc.nic.in: एसएससी के मुताबिक, एसएससी एलडीसी के पेपर 2 का परिणाम 27 सितंबर, 2022 को घोषित किया गया था. उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

SSC LDC Result 2017 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लॉअर डिवीजन क्लर्क (SSC LDC) ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आयोग (एसएससी) ने कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं. उम्मीदवार रिजल्ट नोटिस में कट-ऑफ चेक कर सकते हैं.

एसएससी एलडीसी परीक्षा 2017, केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा, सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा (IFS) (B), विदेश मंत्रालय के तहत केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), कानूनी विभाग में ग्रुप सी कर्मचारियों (DoLA) और गृह मंत्रालय के तहत भारत के O/o रजिस्ट्रार जनरल की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी.

आयोग के मुताबिक, एसएससी एलडीसी के पेपर 2 का परिणाम 27 सितंबर, 2022 को घोषित किया गया था और पेपर 1 और 2 में परफॉर्मेंस के आधार पर केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा में नियुक्ति के लिए कुल 40 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. भारतीय विदेश सेवा (विदेश मंत्रालय) के लिए एक और रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के लिए पांच उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. वहीं गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में नियुक्ति के लिए पांच उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

Advertisement

आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, 'अनुशंसित उम्मीदवार परीक्षा की सूचना में निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन हैं और आवेदन पत्र, प्रवेश प्रमाण पत्र आदि पर उनकी तस्वीर, हस्ताक्षर, हस्तलेख आदि के संदर्भ में उनकी पहचान के पूर्ण सत्यापन के अधीन हैं. परिणाम एसएससी की वेबसाइट: https://ssc.nic.in पर उपलब्ध है.'

अभी रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

एसएससी एलडीसी भर्ती परीक्षा 2017 का जरूरी नोटिस यहां देखें-

 

Advertisement
Advertisement