scorecardresearch
 

SSC JHT Final Result 2022: एसएससी जेएचटी प्रिफरेंस ल‍िंक लाइव, यहां मिलेगा रिजल्‍ट

SSC JHT Final Result 2022 @ssc.nic.in: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा. उम्‍मीदवार अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर सकेंगे और अपना रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकेंगे.

Advertisement
X
SSC JHT Final Result 2022
SSC JHT Final Result 2022

SSC JHT Final Result 2022 @ssc.nic.in: स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन (SSC) अब जल्द ही एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट 2022 जारी करने जा रहा है. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा. उम्‍मीदवार अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर सकेंगे और अपना रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकेंगे.

फाइनल रिजल्‍ट जारी करने से पहले आयोग ने पेपर II परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑप्‍शन कम प्रिफरेंस लिंक को लाइव कर दिया है. सभी उम्मीदवारों को 24 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 तक 'विकल्प सह वरीयता' भरनी होगी. अपनी प्रिफरेंस दर्ज करने के लिए उम्‍मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा.

उम्मीदवार ध्यान रखें कि ऑप्‍शन-कम-प्रिफरेंस केवल दी गई अवधि के दौरान संशोधित की जा सकती है. उम्मीदवारों द्वारा 29 जनवरी तक दर्ज विकल्प-सह-वरीयता को ही फाइनल माना जाएगा. प्रिफरेंस भरना अनिवार्य है और जो उम्‍मीदवार तय समय में ऐसा नहीं कर सकेंगे वे फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे. कोई भी अन्‍य जानकारी पाने के लिए उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Advertisement
Advertisement