RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (RBSE)बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे आज शाम 3 बजे जारी कर दिए गए हैं. इसी के साथ इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किए गए हैं. हेवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट डाउन हो गई है. छात्र फौरन यहां अपना रिजल्ट देखें.
Aajtak पर मिलेंगे रिजल्ट
इस साल छात्रों की सहूलियत के लिए राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट आजतक एजुकेशन पर भी होस्ट किए जा रहे हैं. रिजल्ट जारी होने पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए छात्र aajtak.in पर ही अपनी मार्कशीट आसानी से चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट पेज पर अभी जाने के लिए यहां क्लिक करें
ये हैं राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स
How to check Rajasthan Board 10th Result 2022: इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1: सबसे पहले aajtak.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां, 'Rajasthan Board Class 10 Examination Result 2022' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर (जारी होने के बाद) दर्ज करें.
स्टेप 5: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 6: इसे चेक और डाउनलोड करें.
RBSE 10th Result 2022 LIVE Updates: Check Here
इतने मार्क्स लाने वाले छात्र होंगे पास
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33% मार्क्स स्कोर करने होंगे. प्रैक्टिकल और थ्योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग अलग पास होना जरूरी होगा. जिन छात्रों के मार्क्स 33 प्रतिशत से कम होने फेल या कंपार्टमेंट (एक या दो विषय में कम अंक आने पर) घोषित किया जाएगा. हालांकि फेल होने पर छात्र को रीएवेल्यूएशन का ऑप्शन भी मिलेगा जिसका नोटिस रिजल्ट के बाद जारी किया जाएगा.