जेईई एडवांस्ड 2026 की परिणाम जारी होने के बाद अब देशभर के लाखों उम्मीदवारों की नजर JoSAA काउंसलिंग पर है. छात्रों के बीच सवाल उठ रहा है कि जेईई की परीक्षा तो पास कर ली है लेकिन अगर 12वीं के नंबर सही नहीं हुए तो क्या एडमिशन में किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. CBSE बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर चल रही बहस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. छात्रों और उनके अभिभावकों को डर है कि कहीं 12वीं के नंबर उनकी IIT का सपना न तोड़ दे.
काउंसलिंग को लेकर IIT रुड़की का रुख
छात्रों के इन सवालों के जवाब देते हुए IIT रुड़की ने सूचना जारी कर कहा कि जेईई एडवांस्ड में सफल हुए उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इसका मतलब साफ है कि छात्र अपने 12वीं के नंबरों की चिंता किए बिना काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कुछ शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है.
क्या है 12वीं के नंबरों की शर्तें?
हालांकि, IIT रुड़की ने केवल काउंसलिंग में भाग लेने के लिए कहा है. केवल काउंसलिंग में हिस्सा लेने से एडमिशन सुनिश्चित नहीं होगी. उम्मीदवारों की लास्ट सीट तब तक कन्फर्म नहीं होगी और प्रवेश तब नहीं दिया जाएगा जब तक पात्रता मानदंड पूरा न कर लिया जाएगा.
छात्रों की दूर हुई टेंशन
इस ऐलान के साथ ही छात्रों का मन थोड़ा शांत हुआ है. कम से कम छात्र काउंसलिंग में भाग लेकर अपनी सीट बचा सकते हैं.
कल से शुरू होगी काउंसलिंग
बता दें कि काउंसलिंग कल से शुरू होने वाली है. इसके जरिए आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई संस्थानों में एडमिशन मिलेगा. इस प्रक्रिया में हिस्सा लेकर छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चुनाव कर सकते हैं.