UPSC की परीक्षा सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक मानी
जाती है. कड़ी मेहनत के बाद ही लाखों उम्मीदवारों में से कुछ
ही हजार उम्मीदवार यूपीएससी प्रीलिम्स और मेंस
परीक्षा पास कर पाते हैं. वहीं उनमें से कुछ ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने का मौका मिलता है. जितनी मुश्किल ये दोनों परीक्षाएं
होती हैं उससे कहीं ज्यादा मुश्किल यूपीएससी का इंटरव्यू
सेशन होता है.
इसलिए हम आपको UPSC इंटरव्यू के उन बारीक बातों से
रूबरू करवाना चाहते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से
इंटरव्यू क्लियर कर सकते हैं. बता दें, ये टिप्स 2018 की
टॉपर सृष्टि जयंत देशमुख बता रही हैं. जिन्होंने ऑल इंडिया
में लड़कियों में यूपीएससी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया
है.