scorecardresearch
 

57 की उम्र में NEET एग्जाम देने पहुंचा लखनऊ का ये अभ्यर्थी, सेंटर पर हुआ तस्वीर से मिलान, फिर...

कहते हैं कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है. इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण 57 साल के अशोक बहार ने पेश की है. उन्होंने 57 की उम्र में नीट परीक्षा दी है जिसके बाद से वह चर्चा का विषय बन गए हैं.   

Advertisement
X
57 साल की उम्र में दी नीट की परीक्षा. (Photo : ITG)
57 साल की उम्र में दी नीट की परीक्षा. (Photo : ITG)

रविवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में न केवल युवाओं में बल्कि उम्रदराज उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया. उनके इस हौसले ने दिखा दिया कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती बस लगता है तो थोड़ा सा हौसला. इस बीच लखनऊ से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां 57 वर्षीय अशोक बहार ने नीट परीक्षा दी. उन्होंने लखनऊ मांटेसरी स्कूल केंद्र पर परीक्षा दी और युवाओं के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए. 

अशोक बहार आलमबाग के चंदरनगर के निवासी हैं और एक खाद बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग प्रमुख के पद पर काम कर चुके हैं. परिवार में चिकित्सा क्षेत्र का माहौल होने के कारण उनके भीतर भी डॉक्टर बनने की इच्छा लंबे समय से थी. उनकी पत्नी डॉ. मंजुल बहार भी डॉक्टर हैं और वर्तमान में अमेरिका में हैं. 

कहां से शुरू हुआ सफर? 

अशोक बहार ने बताया कि उन्होंने साल 2000 में अपने मन से रिटायरमेंट ले ली थी, लेकिन मन में लोगों की सेवा करने का सपना हमेशा जिंदा रहा. उनका कहना है कि उन्हें दवाओं की अच्छी जानकारी है, लेकिन डॉक्टर बनने के लिए डिग्री जरूरी है, इसलिए उन्होंने नीट परीक्षा देने का फैसला किया. 

युवाओं को दिया बड़ा संदेश 

उन्होंने युवाओं और अन्य लोगों को संदेश देते हुए कहा कि उम्र या परिस्थितियों को देखकर सपनों को नहीं छोड़ना चाहिए. अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत करने का जज्बा हो, तो किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है. 

Advertisement

इस साल लाखों छात्र हुए थे शामिल 

बता दें कि इस साल नीट परीक्षा में कुल 22 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. वहीं, परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक किया गया था. इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी बड़े इंतजाम किए गए थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement