जून का महीना आते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं. कोई नानी के घर घूमने जा रहा होता है, तो पहाड़ों की सैर करने. लेकिन इस साल छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. कई राज्यों में जहां छुट्टी की अवधि बढ़ा दी गई है तो वहीं, कई राज्यों में इसे घटा दी गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार सेमत कई राज्यों की समर वेकेशन की अवधि की स्कूल के दोबारा खुलने की तारीखों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है.
दिल्ली में बच्चों को मिली लंबी छुट्टी
देश की राजधानी दिल्ली में इस साल बच्चों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है. सरकारी हो या प्राइवेट स्कूल में गर्मियों की छुट्टी 11 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी यानी बच्चों को 51 दिनों का ब्रेक मिलने वाला है.
उत्तर प्रदेश में कम हुई छुट्टी
वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो, इस साल छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. वैसे तो अक्सर देखा जाता है कि यहां स्कूल 20 मई से 30 जून तक बंद रहते हैं लेकिन इस साल स्कूल 20 मई को बंद तो हुए लेकिन 15 जून को खुल जाएंगे. हालांकि, गर्मी को देखते हुए कई बड़े प्राइवेट स्कूलों ने इसे 30 जून तक करने का फैसला लिया है.
हरियाणा में समय से पहले बंद हुए स्कूल
भयंकर गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने समय से पहले ही स्कूल बंद करने के फैसला दे दिया था. हरियाणा में स्कूल 25 मई से लेकर 30 जजून तक बंद रहेंगे.
बिहार में केवल 20 दिन की छुट्टी
बिहार की बात करें, तो इस साल मई के पूरे महीने क्लासेस चलती रहीं. जून आते ही बच्चों का राहत मिल गई. माना जा रहा है कि यहां पर 1 जून से लेकर 20 जून तक समर वेकेशन रहेगा.