scorecardresearch
 

JEE Mains Result 2026: नतीजे घोषित, 12 स्टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल

JEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस रिजल्ट 2026 के सेशन-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार 12 उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं.

Advertisement
X
JEE Mains के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. (Photo: PTI)
JEE Mains के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. (Photo: PTI)

JEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस रिजल्ट 2026 के सेशन-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार जेईई मेंस परीक्षा में कुल 12 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 100 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं. टॉपर्स लिस्ट में सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजस्थान के हैं और टॉपर्स लिस्ट में एक भी लड़की नहीं है. 

अगर महिला टॉपर की बात करें तो लड़कियों में हरियाणा की आशी ग्रेवाल ने टॉप किया है, जिन्हें 99.9969766. पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं.बता दें कि परीक्षा में 13.55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, जिसमें 13.04 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इस बार अटेंडेंस रेट 96.26 परसेंट रहा था.

JEE Main 2026 सेशन 1 में कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 8,55,085 लड़के और 4,49,568 लड़कियां थीं. जनरल कैटेगरी में, 2,95,078 पुरुषों ने एग्जाम दिया, जबकि 1,57,747 महिलाओं ने हिस्सा लिया था. दूसरी कैटेगरी में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया है, हालांकि महिलाओं की हिस्सेदारी काफी बनी हुई है और साल दर साल बढ़ रही है.

jee mains result

ये रही टॉपर्स लिस्ट

परीक्षा में जिन स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, उनके नाम नीचे दिए गए हैं.

Advertisement

श्रेयस मिश्रा – दिल्ली
नरेंद्रबाबू – आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार – बिहार
कबीर छिल्लर – राजस्थान
चिरंजीब कर – राजस्थान
भावेश पात्रा – ओडिशा
अनय जैन – हरियाणा
अर्णव गौतम – राजस्थान
पासला मोहित – आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया – महाराष्ट्र
पुरोहित निमय – गुजरात
विवान शरद माहेश्वरी – तेलंगाना

jee mains result

कैसे देखें अपना रिजल्ट?

अपना रिजल्ट देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. या आप यहां क्लिक करके रिजल्ट से जुड़े लिंक पर पहुंच सकते हैं.

क्या आप रिजल्ट से खुश नहीं हैं?

जो स्टूडेंट JEE Main 2026 सेशन 1 में अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं, उन्हें अप्रैल में एक और मौका मिलेगा. फाइनल मेरिट लिस्ट बनाते समय दोनों सेशन में से बेहतर स्कोर पर विचार किया जाएगा. सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. अप्रैल का एग्जाम 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 तक होगा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी है.

(खबर अपडेट की जा रही है)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement