scorecardresearch
 

अमेरिका में फिर लापता हुआ भारतीय छात्र, जांच में जुटी पुलिस, चिंता में परिवार  

अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 22 साल का  भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है. बता दें कि छात्र 9 फरवरी से लापता है और उसे आखिरी बार अंजा झील के पास देखा गया था. 

Advertisement
X
अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 22 साल का  भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है. (Photo: LinkedIn)
अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 22 साल का भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है. (Photo: LinkedIn)

अमेरिका में पढ़ने गए भारतीय मूल के 22 साल के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की लापता होने की खबर सामने आई है और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी है. देश में यह नया मामला है, क्योंकि छात्रों से जुड़ी इस तरह की घटनाएं काफी वक्त से सामने आ रही हैं और देश इस तरह की घटनाओं से जूझ रहा है. उसे आखिरी बार बर्कले पहाड़ियों में स्थित अंजा झील के पास देखा गया था. बता दें कि छात्र 9 फरवरी 2026 से लापता है.  

आखिरी बार इस जगह दिखा था छात्र...

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक के रहने वाले छात्र और बर्कले विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. वाणिज्य दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रही है. 

पुलिस कर रही है जांच 

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक राज्य के निवासी और बर्कले विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ये भी बताया है कि वाणिज्य दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रहा है. इस दौरान पुलिस भी लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई है.  

Advertisement

missing student in us

रूममेट ने किया पोस्ट 

श्रीनिवासैया के रूममेट बनेत सिंह ने 22 साल के युवक का पता लगाने में मदद के लिए लिंक्डइन पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि सभी को नमस्कार, मेरा रूममेट साकेत श्रीनिवासैया सोमवार, 9 फरवरी से लापता है. उसे आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंज़ा के पास देखा गया था. अगर मेरे किसी परिचित को इस इलाके में ऐसे लोग पता हों जिन्होंने उसे हाल ही में देखा हो, तो कृपया मुझे जानकारी दें. मैं पुलिस विभाग के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है. कृपया कोई भी ऐसी जानकारी दें जिससे मदद मिल सके. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement