scorecardresearch
 

यूपी के इन विभागों में नौकरी का है मौका, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा तकनीक से जुड़ने का चांस

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगर आपको इन जॉब्स के बारे में नहीं मालूम है, तो चलिए जान लेते हैं इनके बारे में. 

Advertisement
X
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए UPSSSB ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए UPSSSB ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)

बदलते दौर में ज्यादातर युवा अब सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. ऐसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इतना ही कुछ पदों पर 1 लाख युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे उन्हें जॉब में मदद मिलेगी. अगर आपने अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है या आपको इन नौकरियों के बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए जान लेते हैं इन पोस्ट के बारे में. 

यूपी में बोरिंग तकनीशियन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत कुल 402 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 निर्धारित की गई है. 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उनके पास विशेष डिप्लोमा भी होना चाहिए. उम्मीदवार इससे जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.  

https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?BI1vghOKyZV2gG72Z/SghOHObkaAbI0ICSnZlome2dY=

इस विभाग में शामिल होने के लिए UPPET 2025 को अनिवार्य किया गया है.UPSSSC ने यह साफ कर दिया है कि बोरिंग तकनीशियन भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को UPPET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर बनी मेरिट के अनुसार की जाएगी.

1 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग 

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस कड़ी में यूपी का श्रम एवं सेवायोजन विभाग प्रदेश का एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर ली है. इसके तहत प्रदेश के एक लाख युवाओं को डिजिटल स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है और रोजगार के बेहतर मौके प्रदान करना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement