SSC CPO Paper 1 Result 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर CPO पेपर 1 परीक्षा परिणाम घोषित किया है. उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. परीक्षा का आयोजन इस साल 9, 13 और 30 दिसंबर 2020 को किया गया था. जिसमें 2,63,904 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.
जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण (PST) , शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जो CAPS द्वारा आयोजित किया जाएगा. इसके बारे में जल्द ही उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा. SSC ने प्रत्येक श्रेणी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
SSC ने CISF भर्ती पेपर 1 (केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) परीक्षा में दिल्ली पुलिस, CAPF और सहायक उप-निरीक्षक के लिए उप-निरीक्षकों के लिए उत्तर कुंजी और उत्तर पुस्तिका पहले ही जारी कर दी है.
SSC CPO Paper 1 Result 2019: कैसे करें चेक
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी. ( पीडीएफ फाइन देखने के लिए यहां क्लिक करें)
स्टेप 4- अपना नाम सर्च करें.
नोट: परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.