scorecardresearch
 

12वीं पास के लिए रेलवे में 2800 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से पहले जान लें सैलरी

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के पास खास मौका है. दक्षिण मध्य रेलवे ने कुल 2801 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं. 

Advertisement
X
दक्षिण मध्य रेलवे ने कुल 2801 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं. (Photo :Pexels)
दक्षिण मध्य रेलवे ने कुल 2801 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं. (Photo :Pexels)

रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के पास इस समय बेहतरीन मौका है. दक्षिण मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें देशभर के युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

2801 अप्रेंटिस के पदों में इलेक्ट्रीसियन, फिटर, वेल्डर, एसी मैकेनिक, सीओपीए समेत अन्य पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रीशियन और फिटर के लिए निर्धारित की गई है. 

क्या है योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं या 12वीं पास करना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी जरूरी है.  

एज लिमिट पर दें ध्यान 

वहीं, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम एज 15 साल और अधिकतम एज 24 साल निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 23 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक एज में छूट दी जाएगी. OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी.

Advertisement

आवेदन शुल्क का भुगतान 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि शुल्क है. इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. 

मेरिट लिस्ट से होगा चयन 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा. इन पदों पर चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा. वहीं, मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में मिले नंबरों के आधार पर होगा. इसके बाद से उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान करीब 10,500 से लेकर 15,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन 

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार दक्षिण मध्य रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद से आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें. 
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को भरें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें. 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement