Sarkari Naukri Result 2021 Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हम यहां नौकरी से जुड़ी सारी अहम जानकारियां दे रहे हैं. यहां आपको आवेदन की सारी डिटेल्स यानी आवेदन की तारीख से लेकर इसकी प्रक्रिया तक, हर एक चीज बताई जाएगी. उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Government Jobs) और सरकारी रिजल्ट (Sarkari Result) से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज पर अपनी नजर बनाए रखें.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 150 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन की आखिरी तारीख 3 मई है. उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 13 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल/ OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए वहीं SC/ST/PWD वर्ग के उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं तय किया गया है. पदों की जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
केरल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागो में 60 पदों पर वैकेंसी निकाली है. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है और आवेदन फॉर्म की कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई है.
अधिसूचना के अनुसार, 31 वैकेंसी सीधी नियुक्तियों के लिए हैं. 5 पदों पर अनुसूचित जाति के लिए विशेष भर्ती और 18 रिक्त पदों पर एनसीए की नियुक्ति की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले केरल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.keralapsc.gov.in के साथ 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' प्रणाली के अनुसार रजिस्ट्रेशन करना होगा. अगर किसी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, तो परीक्षा के 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1,145 पदों पर वैकेंसी निकली है. वैकेंसी नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए है. आवेदन की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है जब्कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2021 है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आज recruitment.nta.nic.in या du.ac.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन 30 अप्रैल से 02 मई 2021 के बीच की जा सकती है.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
पंजाब शिक्षा विभाग ने 2392 पदों पर मास्टर कैडर के शिक्षकों की वैकेंसी निकाली है. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 10 अप्रैल से हो चुकी है और यह प्रक्रिया 1 मई तक जारी रहेगी. आयु सीमा 18 से 47 वर्ष तय की गई है. चयनित उम्मीदवरों को 10,300 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए यह 1000 रुपये तो आरक्षित वर्ग के लिए यह 500 रुपये निर्धारित किया गया है.
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 45 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड होना अनिवार्य है.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
कर्नाटक हाई कोर्ट में LLB पास उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है. उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह केवल 250 रुपये है. आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट की लिंक karnatakajudiciary.kar.nic.in पर जाकर भी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 27,700/- से 44,770/- रुपये के मासिक पे-स्केल पर रखा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआती तिथि: 26 मार्च 2021.
ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2021.
चालान से फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार 15 अप्रैल 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: असिस्टेंट प्रोफेसर (Paediatrics) के लिए 14 पद पर , असिस्टेंट प्रोफेसर (Psychiatry) के लिए 11 पद पर , असिस्टेंट प्रोफेसर (Physiology) के लिए 2 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (Surgical Gastroenterology) के लिए 1 पद पर भर्ती की जानी है.
आयु सीमा: अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है.
वेतन और पे-स्केल: आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है. वेतन सातवें वेतन आयोग के आधार पर दिया जाएगा.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा परीक्षा निदेशालय में सहायक असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर 138 वैकेंसी निकाली है. बता दें कि 17 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे और इसकी अंतिम तिथि 15 मई 2021 है.
योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित सहित विषयों में से किसी एक में स्नातक, एमबीए (वित्त), सीए, आईसीडब्ल्यूए और सीएस प्रमाण पत्र जरूरी है. उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.